फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman accused of gang rape in the post, Tahrir gave

महिला ने लगाया चौकी में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, तहरीर दी

Mon, 08 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of gang rape in the post, Tahrir gave
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शेखूपूर पुलिस चौकी इंचार्ज, दो सिपाहियों समेत चौकी में मौजूद चार अन्य लोगों पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है उसे पूर्व में की गई शिकायत के सिलसिले में पुलिस ने चौकी बुलाया था, जहां सभी ने दुष्कर्म किया। हालांकि पुलिस का कहना है कि महिला के पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला पहले से दर्ज है, जिसके चलते वह आरोप लगा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी महिला आंगनबाड़ी वर्कर है। महिला का कहना है दो मार्च को वह अपने केंद्र पर पोषाहार वितरित कर रही थी। उसी दौरान गांव के कुछ लोग उसके केंद्र पर आ गए और दबंगई दिखाते हुए पोषाहार व उसके चार हजार रुपये लूट लिए। उसका रजिस्टर भी लोग ले गए। उसने हेल्पलाइन नंबर पर पुलिस को फोन करके घटना के बारे में अवगत कराया था। उस दौरान गांव के कुछ लोग भी आ गए थे तथा थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा था। महिला का कहना था इसके बाद वह शेखूपुर चौकी गई तथा तहरीर दी। पुलिस ने उसे बाद में आने को कहा था। इस पर वह चार मार्च को चौकी पहुंची, जहां पहले से आरोपी मौजूद थे। वे उसे पकड़कर चौकी के अंदर जबरन ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।, जिसमें चौकी इंचार्ज व सिपाही भी शामिल थे। इसके बाद उन्होंने उसे नौकरी लेने की भी धमकी दी। महिला ने इस बाबत घर पहुंचकर अपने पति को जानकारी दी तथा रविवार को एसएसपी को तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला के पति के खिलाफ छेड़छाड़ दर्ज है। उसकी शेखूपुर चौकी पुलिस जांच कर रही है, इसी कारण दूसरे पक्ष समेत चौकी पुलिस पर आरोप लगाया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed