फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   With supporters on the protest Dr sitting. Yasin Usmani

समर्थकों संग धरने पर  बैठे डॉ. यासीन उस्मानी 

Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 22 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
With supporters on the protest Dr sitting. Yasin Usmani
समर्थकों संग धरने पर  बैठे डॉ. यासीन उस्मानी  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
छात्र नजीब अहमद की बरामदगी को राष्ट्रपति के लिए भेजा ज्ञापन 
 शहर के मोहल्ला वेदों टोला के नफीस अहमद के पुत्र जेएनयू छात्र नजीब अहमद को सकुशल बरामद करने की मांग करते हुए मालवीय आवास पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. यासीन अली उस्मानी के नेतृत्व में जेएनयू के कुलपति की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। 
इस दौरान डॉ. यासीन अली उस्मानी ने कहा कि केंद्र सरकार के नाक के नीचे मौजूद नामचीन यूनिवर्सिटी जेएनयू से दिन के उजाले में एक छात्र लापता हो जाना यूनिवर्सिटी की लापरवाही को दर्शाता है। कहा कि 10 दिन गुजरने के बावजूद नजीब का पता न लगाना दिल्ली पुलिस की नाकामी को भी दर्शा रहा है। इसलिए मजबूरन धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से नजीब के जल्द बरामद कराने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव, विपिन यादव, मोहम्मद मियां, डॉ. जाहिद हुसैन, इबादुर रहमान, मजहर हमीदी, यामीन अली उस्मानी, फरहत अली, अनीस अहमद, सलीम अहमद, तहव्वर बदायूंनी, आमिर अंसारी, आतिफ खां, असगर अली, शब्बन, अकरम, अकमल, शानू, अदीब, परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed