{"_id":"8e2e4760a834dda096db72f83468127f","slug":"with-fire-variola-parents-begin-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन के साथ शीतला माता महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन के साथ शीतला माता महोत्सव शुरू
Ujani
Updated Fri, 13 Mar 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयंती पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार से शीतला माता का महोत्सव शुरू हो गया। पहले दिन भक्तों ने शीतला माता का गुणगान करते हुए यज्ञ कराया। यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर लोगों के स्वास्थ्य की कामना भी की गई।
विज्ञापन
शीतला महोत्सव पूर्वाह्न में शुरू हुआ। आयोजकों ने शीतला माता का आह्वान कर यज्ञ में अग्नि प्रज्ज्वलित की। विद्वानों की टोली ने स्कंद पुराण और दुर्गा सत्तशती का 108 बार मंत्रोच्चार किया। शिव सनेही मिश्र ने शीतला माता को नीम की पत्तियों को भोग अर्पित किया। स्तुति के दौरान शीतला माता से लोगों समेत बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।
विज्ञापन
आयोजकों में शिवगोपाल मिश्र ने बताया कि शीतला माता के लिए नीम की पत्तियों के भोग की परंपरा रही है। इसके शारीरिक फायदे भी हैं। महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार को शीतला मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले दिन यज्ञ में शिवम शर्मा, अनिल कुमार, जयपाल, हिमांशु, राकेश वर्मा, रामकिशोर माहेश्वरी, प्रमोद माहेश्वरी, विष्णु गोपाल, प्रगति, पूर्णिमा, ऊषा, शारदा देवी, हिमांनी, किरन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन