{"_id":"e9c6c4f98e240c1568d95d9bc720d335","slug":"winter-session-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
बदायूं।
Updated Sat, 20 Dec 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
शीतलहर की चपेट में आकर एक और मौत हो गई। 70 साल के बुजुर्ग अपने बेटे के साथ बाइक से बदायूं आ रहे थे। रास्ते में ठंड लगने से अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसके कुछ ही देर बाद इन्होंने दम तोड़ दिया।
हजरतपुर थाने के गांव दुगरी हसौरा निवासी प्यारे लाल (70) अपने पुत्र अवनीश के साथ बाइक से बदायूं आ रहे थे। शाम करीब तीन बजे रास्ते में अलापुर-बदायूं रोड पर गांव उनौला के पास प्यारे सिंह को शीतलहर ने चपेट में ले लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। अवनीश ने बाइक सड़क किनारे रोक कर अलाव जलाया लेकिन तब तक प्यारे सिंह दम तोड़ चुके थे। इनको एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया यहां डॉक्टर ने इनको मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम के उनके शव को ले गए।