फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Will seek construction details from RES officials: CDO

आरईएस के अधिकारियों से लेंगे निर्माण की जानकारी : सीडीओ

Wed, 24 Jun 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Will seek construction details from RES officials: CDO
सीडीओ कार्यालय में दोबारा काम तेजी से शुरू हो गया। संवाद - फोटो : file photo
बदायूं। विकास भवन स्थित मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कक्ष में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने से पहले कराए जा रहे निर्माण कार्य के मामले ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अवनीश राय ने सीडीओ गामिनी सिंगला से मामला दिखवाने की बात कही थी। मंगलवार को सीडीओ ने भी आरईएस के अफसरों से जानकारी करने की बात कही है।
विज्ञापन

सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि मामले में कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) के अधिकारियों से जानकारी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य किस आधार पर शुरू कराया गया। इस पर आरईएस के अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की जाएगी। गौरतलब है कि मामला उस समय चर्चा में आया जब सीडीओ कक्ष में निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूरा हो गया, जबकि संबंधित कार्य के लिए जारी मैन्युअल निविदा की प्रक्रिया अभी भी जारी है। निविदा खोलने की तिथि 15 जुलाई निर्धारित है। ऐसे में निर्माण कार्य पहले और टेंडर बाद में होने पर पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


बिना टेंडर के निर्माण कार्य शुरू करने के संबंध में आरईएस के अधिकारियों से बात की जाएगी। उसके बाद में ही आगे बताया जा सकेगा। -गामिनी सिंगला, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed