{"_id":"61215ec98ebc3e7a2b18bfa0","slug":"wild-animal-badaun-news-bly4570969134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। क्षेत्र के गांव ब्यौली में शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हमले में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत आठ लोग घायल हो गए। इन लोगों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। बाद में ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी की, लेकिन वह भाग निकला।
ब्यौली गांव निवासी कीरतपाल शनिवार दोपहर के वक्त अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। आस-पास खेतों में भी ग्रामीण काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक सियार ने इन लोगों पर हमला बोल दिया। सियार के हमले में कीरतपाल समेत परिवार के अरविंद (20), शिवा (15), पांच वर्षीय सोनू, आठ वर्षीय वर्षा घायल हो गए। चीखपुकार होने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण इन लोगों को बचाने के लिए दौड़े। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी सियार ने घायल कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी की, लेकिन वह भाग निकला। घायल लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने सैदपुर सीएचसी पहुंचे, लेकिन इनको यहां से वजीरगंज भेज दिया गया। एमओआईसी डॉ. फिरासत हुसैन ने कहा कि एआरवी की व्यवस्था ब्लॉक मुख्यालय पर है। ऐसे में घायलों को वजीरगंज भेजा गया है। ग्राम प्रधान रवि कुमार का कहना है कि जंगल में सियार होने की सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कुत्तों ने गर्भवती मादा ब्लैक बक को घायल किया
म्याऊ। दुर्लभ प्रजाति के मादा ब्लॅक बक को कुत्तों ने घर कर गंभीर घायल कर दिया। गांव के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। मादा ब्लैक बक गर्भवती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर के वक्त म्याऊ कस्बे के पास स्थित रिंकू के नलकूप के पास एक मादा ब्लैक बक भोजन की तलाश में जंगल से निकल कर पहुंच गई थी। यहां उसे कुत्तों ने घेर लिया। ग्रामीणों ने उसे बचाया और म्याऊ अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से वन विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद ब्लैक बक को इलाज के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।
विज्ञापन
सैदपुर में सियार के हमले में कुछ लोगों के और म्याऊ में कुत्तों के हमले में मादा ब्लैक बक के घायल होने की सूचना पर संबंधित रेंजर को निर्देशित किया है। ब्लैक बक को इलाज के लिए भेजा गया है। सियार यूं ही हमला कर कई लोगों को घायल नहीं करता। शायद उसको घेरा गया होगा या छेड़छाड़ की गई होगी।
-अशोक कुमार सिंह, डीएफओ