धोखेबाज दे रहा धमकी: युवक के खिलाफ एकजुट हुईं पत्नी और प्रेमिका, बोलीं- उसने हमारी जिंदगी बर्बाद कर दी
बदायूं के बिनावर क्षेत्र का रहने वाला युवक अपनी पत्नी और प्रेमिका को धोखा देता रहा। जब सच सामने आया तो प्रेमिका ने उसे जेल भिजवा दिया। पत्नी और प्रेमिका का आरोप है कि युवक जेल से भी धमकी दे रही है।
विस्तार
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग करते हुए युवक की पत्नी और प्रेमिका एसएसपी कार्यालय पहुंच गईं। दोनों ने कहा कि युवक ने उन दोनों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आरोपी जेल में है, लेकिन जेल से ही दोनों को धमकी दे रहा है। उसके परिवार वालों से भी उनको जान का खतरा है। दोनों ने कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव पलिया झंडा के रहने वाले युवक की शादी बिनावर क्षेत्र से ही हुई थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद वह हरियाणा चला गया। इसके बाद कभी-कभार ही घर आता था। हरियाणा में उसने बिहार की रहने वाली महिला से संबंध बनाए और कहा कि वह अविवाहित है। वह शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाता रहा।
प्रेमिका ने दुष्कर्म के मामले में भिजवाया जेल
कुछ दिन पहले वह महिला को हरियाणा से ले आया और उसावां में किराये का कमरा लेकर रहने लगा। उसके कमरे पर उसके पिता और भाई भी आते-जाते रहे। वह शादी का झांसा देकर महिला के पास मौजूद नकदी और जेवरात ठगते रहे। बाद में महिला को पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है तो महिला ने युवक और उसके पिता, भाई पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सनकी इंजीनियर: एयर होस्टेस को 700 नंबरों से की कॉल, अश्लील मैसेज भेजे, अब एसपी को धमकाया, मांगी रंगदारी
इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया। किसी तरह से महिला ने उसकी पहली पत्नी से संपर्क साधा तो वह दोनों एकजुट होकर मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीओ सिटी आलोक मिश्रा को बताया कि आरोपी जेल से उन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। सीओ सिटी ने उनकी शिकायत पर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल यह मामला एसएसपी कार्यालय में चर्चा का विषय बनी रहा।