फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   While trying to save a truck, a private bus fell into a ditch on MF Highway

Budaun News: ट्रक बचाने के फेर में एमएफ हाईवे से खंती में उतरी निजी बस

Mon, 26 Aug 2024 11:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:54 AM IST
विज्ञापन
While trying to save a truck, a private bus fell into a ditch on MF Highway
जगत बाईपास के पास सड़क किनारे खाई में उतरी रोडवेज बस। संवाद
अलापुर। ट्रक को बचाने के चक्कर में सवारियाें से भरी प्राइवेट बस खंती में जा घुसी। हादसा मुराबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गनीमत रही कि बस यूकेलिप्टस के पेड़ से जाकर टिक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को खंती से निकलवाया। बस में मौजूद 20 सवारियों को प्रथम उपचार के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

बदायूं प्राइवेट बस स्टैंड से सवारियां भरकर उसावां जा रही थी। रविवार अपराह्न करीब 12 बजे बस मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे पर कस्बा सखानू के पास जगत बाईपास पर पहुंची। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जिसे बचाने के चक्कर में बस हाईवे से उतरकर खंती में चली गई। बस खाई में जाती देख सवारियां चीखने-चिल्लाने लगीं। देखते ही देखते राहगीरों और खेतों में काम करने वालों की भीड़ लग गई। सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। बस में बीस सवारियां थीं। सभी को हल्की चोटें आईं हैं। पुलिस ने सीएचसी जगत पर प्रथम उपचार के बाद सवारियों को घर भेजा। अगर बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन



ब्रेक फेल होने के बाद बिजली के खंभे से टकराई रोडवेज बस
- वन विभाग रोड पर अपराह्न दो बजे हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। ब्रेक फेल होने से रोडवेज की बस अनियंत्रित हो गई। चालक ने नियंत्रण की कोशिश की, लेकिन नहीं कर सका। बाद में बस बिजली के खंभे से टकरा गई। सवारियां कम होने की वजह से हादसा बच गया। बस अगर भरी होती तो सवारियों को भी चोट आ सकती थी। बस में मात्र 10 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के वन विभाग रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां से पैदल निकला भी दूभर है। इसी रोड से होकर दिनभर में सैकड़ों बसें रोडवेज स्टैंड तक पहुंचतीं हैं। रविवार को रोडवेज स्टैंड आ रही बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए और वह अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में केवल दस ही सवारियां थीं, इसके अलावा रविवार होने के कारण क्षेत्र में भीड़भाड़ भी कम थी। इसलिए बड़ी घटना से होने से बच गई।


अगर रविवार नहीं होता तो बड़ा हो सकता था हादसा

चालक ने बताया कि चंदौसी से लौटकर वह डिपो की ओर जा रहा था। वन विभाग कार्यालय के सामने अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। अगर खंभा नहीं दिखता तो किसी वाहन को बस चपेट में ले लेती और बड़ा हादसा हो सकता था। खंभा दिखाई दिया तो उसी की ओर बस को घुमा दिया, जिससे हादसा बच गया। बस की मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed