फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   'Where women respect, culture uplift'

‘जहां नारी का सम्मान, वहां संस्कृति का उत्थान’

Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 08 Mar 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
'Where women respect, culture uplift'
नारी - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण पर जोर
विज्ञापन

जिले भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मदर ऐथीना स्कूल में महिलाओं की वर्तमान स्थिति और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने वाले कार्यक्रम में चयनिका सारस्वत ने कहा कि आज नारी सशक्तीकरण के उपाय तो किए जा रहे हैं पर वे अभी दिखावटी और सतही अधिक हैं। 
क्रिश्चियन हायर सेकेंड्री स्कूल में ‘आधी आबादी सब पर भारी’ विषय पर प्रधानाचार्य सिसिल चरन, एलिस मसीह, सिद्धार्थ पियूष,जगदीश सरन आदि ने विचार रखे। भगवान परशुराम इंटर कॉलेज में मुन्नी देवी ने बताया कि महिलाओं में साहस का गुण होना चाहिए। स्वावलंबन की भावना रहनी चाहिए। माला गोयल, सुरेश चंद्र सक्सेना, निगार नफीस, रामबहादुर पांडेय आदि ने भी विचार रखे। पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने तथा जेएसएम इंटर कॉलेज में प्रबंधिका अंजू गुप्ता ने विचार रखे। संस्था शेरनी की अध्यक्ष डॉ. लता मिश्रा ने भी विचार रखे। सद्भावना फाउंडेशन की ओर से नेहरू पब्लिक स्कूल शेखूपुर में हुए कार्यक्रम में सचिव नसरीन अबरार, जाकिरा नुसरत ने कहा कि महिलाओं का संयम, धैर्य, आत्मविश्वास हर कठिन रास्ते में उनकी सहायता करता है। 
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से महिला  दिवस के अवसर पर महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित  किया गया। कपड़े से बैग बनाने के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 70  महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप मंडल प्रमुख आरपी पांडेय ने बताया कि आज  के समय में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सेस  बैंक आदि में महिला प्रबंध निदेशक है। बताया कि पीएनबी का कुल व्यापार 10  लाख करोड़ से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं आगे बढ़कर  ऊंचाइयों पर पहुंच सकती हैं। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक अनुराग रमन,  निदेशक नवल किशोर सिंह तथा समस्त शाखा प्रबंधक और ग्रामीण स्वरोजगार  प्रशिक्षण संस्थान के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कृषि ऋण शिविर का  भी आयोजन किया गया।
कादरचौक। कादरचौक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक परमवीर सिंह दीवला, शिक्षिका लतारानी, विमला, पार्वती, कुंती, कन्यावती, कौशल्या, हश्चिंद्र, किरन, शिवलेश, अजय आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय कादरचौक में शिक्षक दीपक तिवारी कस्तूरबा गांधी, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, सानिया मिर्जा, सायना नेहवाल, कल्पना चावला, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी, सुमित्रा महाजन आदि श्रेष्ठ महिलाओं के बारे में बच्चों को बताया।

बिल्सी। आर्य संस्कारशाला गुधनी में बेटियों ने वेदमंत्रो के गायन के साथ सर्वप्रथम यज्ञ किया तथा ईश्वर से विश्व शांति की मंगल कामना भी की। यज्ञोपरांत कई बेटियों ने गीत, कविता, भाषण, व्यायाम आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षिका प्रज्ञा आर्य, आचार्य संजीव रूप ने विचार रखे। फतेहनगला प्राथमिक स्कूल में पूनम सिंह, रेनू वाला एवं महीपाल सिंह ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed