{"_id":"58a49d8b4f1c1bd357d83e94","slug":"were-1-84-per-cent-higher-than-the-previous-assembly-election-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले विस चुनाव की तुलना में 1.84 फीसदी ज्यादा पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले विस चुनाव की तुलना में 1.84 फीसदी ज्यादा पड़े वोट
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Thu, 16 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुुनाव में बुधवार को जिले में 61 फीसदी मतदान हुआ, जो वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में 1.84 फीसदी ज्यादा है। पिछले विधानसभा चुनाव में तीन मार्च 2012 को हुए मतदान में जिले में 59.16 फीसदी वोट पड़े थे। अफसोस यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी मंडल में मतदान को लेकर बदायूं सबसे पीछे था, इस बार भी मंडल में सबसे पीछे है। यह स्थिति तब है, जब जिले में चुनाव आयोग की ओर से मतदान बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अफसरों का मानना है कि आई विल वोट की अपील का असर हुआ लेकिन अपेक्षा के मुताबिक मतदान नहीं हो सका। यह स्थिति तब थी, जब पुनरीक्षण अभियान में बड़ी तादाद में वोटर बढ़े।
इंसेट...
कहां कितने पड़े वोट
विस मतदान प्रतिशत
बिल्सी 59.8
सहसवान 60.5
दातागंज 58.5
शेखूपुर 61.5
बदायूं सदर 65.5
बिसौली 58.5
विज्ञापन
इंसेट...
कहां कितने पड़े वोट
विस मतदान प्रतिशत
बिल्सी 59.8
सहसवान 60.5
दातागंज 58.5
शेखूपुर 61.5
बदायूं सदर 65.5
बिसौली 58.5