{"_id":"6a3addd136f64fa4ee077423","slug":"welcomed-and-performed-puja-for-the-jyoti-kalash-rath-yatra-badaun-news-c-123-1-sbly1001-166852-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ज्योति कलश रथयात्रा का किया स्वागत और पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ज्योति कलश रथयात्रा का किया स्वागत और पूजन
विज्ञापन
उसावा में ज्योति कलश रथ यात्रा का पूजन करती मातृशक्तियां, देवकन्याएं और श्रद्धालु। स्रोत गायत्र
बदायूं। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में निकाली जा रही ज्योति कलश रथ यात्रा का उसावां के मुख्य मार्गों पर स्वागत किया गया। देवकली पटना स्थित प्राचीन शिव मंदिर से लेकर उसावां नगर और गायत्री शक्तिपीठ बदायूं तक श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का अनूठा वातावरण देखने को मिला। भजन-कीर्तन, पुष्पवर्षा और जयघोषों के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा की।
शाहजहांपुर से चलकर बदायूं पहुंची इस ज्योति कलश रथ यात्रा का सबसे पहले देवकली पटना स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि कहा कि गायत्री परिवार का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना है।
उसावां नगर पंचायत की चेयरपर्सन प्रियंका सिंह चौहान ने मातृशक्तियों और देवकन्याओं के साथ ज्योति कलश का पूजन किया। ज्योति कलश रथ यात्रा प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। यहां महंत चैतन्य दास ने ज्योति कलश का पूजन किया। पूर्व चेयरमैन धीरेंद्र पाल गुप्ता, ओम प्रताप सिंह, संतोष सिंह, नरेश गुप्ता आदि श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश का पूजन किया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर जिला समन्वयक सूरज वर्मा, ट्रस्टी दुर्गेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार वर्मा तथा युवा प्रकोष्ठ के कपूर कुमार के नेतृत्व में आई इस ज्योति कलश रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। शाम को ज्योति कलश रथ यात्रा गायत्री शक्तिपीठ बदायूं पहुंची। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 24 जून को गायत्री शक्तिपीठ व आध्यात्मिक चेतना केंद्र बदायूं पर मां गायत्री जयंती, गंगा दशहरा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ बिसौली के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुखवीर सिंह, सियानंद सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, रज्जन लाल, राजेश पाल सिंह, अविनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।