फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

गर्म हवा ने झुलसाया, 47 डिग्री के पार हुआ तापमान

Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
weather
बदायूं। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 45.5 और न्यूनतम 33.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 47.4 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान 33.9 के आसपास ही रहा।
विज्ञापन

उमस और भीषण गर्मी ने लोगों को व्याकुल कर दिया। गर्म हवा और लू के थपेड़े झुलसाने का काम करते रहे। मई के अंतिम सप्ताह से ही तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा। अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री के बीच ही झूल रहा है। बारिश या बूंदाबांदी की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं दिख रही। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच घटते अंतर और 18 से 20 किमी की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवा झुलसाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि आने वाले रविवार तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अधिकतम तापमान में कमी आने का अनुमान नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान का बढ़ना ज्यादा खतरनाक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फिलहाल नहीं दिख रही राहत की उम्मीद
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहने का अनुमान है। सप्ताह के अंत तक यह 37 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे उमस पैदा होगी। फिलहाल चालू सप्ताह के दौरान भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी ज्यादा परेशान करेगी। 15 जून के बाद मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है।

-
पिछले साल की तुलना में दो-तीन डिग्री बढ़ चुका है तापमान
इस साल के तापमान की यदि पिछले साल के तापमान से तुलना करें तो यह दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है। पिछले साल जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पास रहा था वहीं इस बार यह 47 के पार निकलता दिख रहा है। हालांकि ऐसा मई में एक बार ही हुआ था जब तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया था। कोरोना काल में वर्ष 2020 में जरूर लॉकडाउन रहने के कारण तापमान में काफी गिरावट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed