फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

आठ जून तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं

Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
weather
बुधवार को तेज धूप के बीच बाजार में निकली महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी ध्वस्त हो रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया। आसमान साफ रहने से तेज धूप लोगों को व्याकुल करती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 और न्यूनतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आठ जून तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

सप्ताह के पहले दिन सोमवार से ही तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार रात में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम 31.9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। सोमवार को मामूली इजाफे के साथ अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री तक पहुंचने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया था कि बृहस्पतिवार को बादल छाने से तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन बदले मौसम ने इस पूर्वानुमान को ध्वस्त कर दिया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब आठ जून तक तापमान 46 डिग्री से नीचे आने का अनुमान कम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक जून के पहले सप्ताह में प्री-मानसून की बौछारों की उम्मीद थी, लेकिन तीन-चार दिन से जिस तरह तापमान ने तेवर दिखाए हैं उसको देखते हुए नहीं लगता कि बदायूं और आसपास के इलाकों में जून के दूसरे सप्ताह से पहले गर्मी से राहत मिलेगी।

------------
वायु का एक्यूआई भी बढ़ा, खराब हुई गुणवत्ता
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार बुधवार को वायु का एक्यूआई 228 दर्ज किया गया। एक्यूआई की यह घातक श्रेणी है। हवा की रफ्तार कम होने के कारण भी एक्यूआई में इजाफा हो रहा है। तापमान और मौसम में होने वाले असामान्य बदलाव कोयला, तेल उत्पाद और गैसों के ज्यादा इस्तेमाल के कारण हो रहे हैं। धरती का तापमान ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बढ़ रहा है। आने वाले समय में इसके दुष्प्रभाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed