{"_id":"6279646b48a7084c725ccc40","slug":"weather-badaun-news-bly484279730","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से हाल-बेहाल, अभी तो और बढ़ेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से हाल-बेहाल, अभी तो और बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन
गर्मी मे शीतल पेय से प्यास बुझाती महिलाएं।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दिन ब दिन बढ़ता जा रहा तापमान लोगों का सिर घुमा रहा है। हालांकि गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं लेकिन फिर भी धूप में लोगों को चक्कर आ जा रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं तो कहीं पेड़ की छांव में आराम करते नजर आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ेगा।
इस बार गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्च अप्रैल के महीनों में जो तापमान इस बार हुआ ऐसा पहले कई सालों में नहीं हुआ। अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत से ही तापमान में दिनोंदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि बीच बीच में यह कम भी होता रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान घटकर 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में दिनोंदिन हो रही वृद्धि से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जो लोग अस्पताल, कचहरी आदि जगहों पर आते हैं वे जगह जगह शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आते हैं तो कोई सिर पर साफा बांधे छांव की जगह ढूंढता दिखता है।
-
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तीन मई अधिकतम 41.8 न्यूनतम 30.0
चार मई अधिकतम 41.9 न्यूनतम 29.9
पांच मई अधिकतम 42.6 न्यूनतम 30.4
छह मई अधिकतम 43.1 न्यूनतम 30.4
सात मई अधिकतम 43.2 न्यूनतम 30.0
आठ मई अधिकतम 43.4 न्यूनतम 32.0
नौ मई अधिकतम 44.2 न्यूनतम 31.6
-
जून तक 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान
पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर डालें तो तीन डिग्री सेल्सियस तापमान सात दिनों में ही बढ़ गया है। इससे गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। तीन मई को जो अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था वही नौ मई को 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारो के अनुसार जून तक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में गर्मी किस कदर रुलायेगी, इसका सहज ही अंदाजा लग जाता है।