फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

गर्मी से हाल-बेहाल, अभी तो और बढ़ेगा तापमान

Wed, 11 May 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
weather
गर्मी मे शीतल पेय से प्यास बुझाती महिलाएं।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। दिन ब दिन बढ़ता जा रहा तापमान लोगों का सिर घुमा रहा है। हालांकि गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं लेकिन फिर भी धूप में लोगों को चक्कर आ जा रहे हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए शीतल पदार्थों का सहारा ले रहे हैं तो कहीं पेड़ की छांव में आराम करते नजर आ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि अभी तापमान और बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस बार गर्मी ने पिछले 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्च अप्रैल के महीनों में जो तापमान इस बार हुआ ऐसा पहले कई सालों में नहीं हुआ। अप्रैल के अंत और मई की शुरुआत से ही तापमान में दिनोंदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि बीच बीच में यह कम भी होता रहा है। रविवार को जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान घटकर 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में दिनोंदिन हो रही वृद्धि से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। ऐसे में लोग जरूरी कामों से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जो लोग अस्पताल, कचहरी आदि जगहों पर आते हैं वे जगह जगह शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आते हैं तो कोई सिर पर साफा बांधे छांव की जगह ढूंढता दिखता है।
विज्ञापन

-
पिछले एक सप्ताह का तापमान
तीन मई अधिकतम 41.8 न्यूनतम 30.0
चार मई अधिकतम 41.9 न्यूनतम 29.9
पांच मई अधिकतम 42.6 न्यूनतम 30.4
छह मई अधिकतम 43.1 न्यूनतम 30.4
सात मई अधिकतम 43.2 न्यूनतम 30.0
आठ मई अधिकतम 43.4 न्यूनतम 32.0
नौ मई अधिकतम 44.2 न्यूनतम 31.6
-
जून तक 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान
पिछले एक सप्ताह के तापमान पर नजर डालें तो तीन डिग्री सेल्सियस तापमान सात दिनों में ही बढ़ गया है। इससे गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। तीन मई को जो अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस था वही नौ मई को 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम के जानकारो के अनुसार जून तक तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में गर्मी किस कदर रुलायेगी, इसका सहज ही अंदाजा लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed