फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

मौसम के रंग : सुबह बारिश, दिन में खिली धूप

Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
weather
बारिश के कारण शहर में हुआ जल भराव। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मौसम का मिजाज बुधवार को फिर से बदल गया। मंगलवार को सुबह कोहरा और दिन में धूप खिली थी। बुधवार को दिन की शुरुआत बादलों, बूंदाबांदी और बारिश के साथ हुई। सुबह के वक्त घनी काली घटाएं छाने के कारण अंधेरा छा गया। इसके बाद दिन में करीब 12 बजे तक बारिश होती रही। हालांकि, दोपहर में मौसम खुलने के बाद धूप खिली। मौसम के जानकारों का कहना है कि अब आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 10 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार 18 किमी के आस-पास दर्ज की गई। बारिश होने के वायु बुधवार को वायु की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। प्रदूषण नियंत्रण केंद्र मुरादाबाद से मिले आंकड़ों पर गौर किया जाए जो पांच फरवरी को जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 200 से ज्यादा था, बुधवार को बारिश होने के बाद इसमें काफी सुधार हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 110 के आस-पास दर्ज किया गया। पिछले दिनों एक्यूआई में इजाफा होने के कारण कोहरा और धुंध का असर देखा गया था। अब बारिश के बाद एक्यूआई में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है बृहस्पतिवार से मौसम में तेजी से सुधार होगा। बृहस्पतिवार को धूप खिलेगी। रात में कुछ समय तक कोहरा छाने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। उनका यह भी कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर हो रहा है। पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में भी आने वाले दिनों में धूप खिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। बुधवार की सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। नगर पालिका कार्यालय के सामने, मोहल्ला संख्या आठ व बिजली उपकेंद्र रोड पर पानी का उचित निकास न होने से घरों और दुकानों में पानी घुस गया। लोगों ने बताया कि पालिका के उचित सफाई नहीं कराने से गंदगी का साम्राज्य है।

इधर, ईंट भट्ठा संचालकों का कहना है कि ईंटें पानी में गलकर खराब हो गईं हैं। पथाई का कार्य भी रुक गया है।
बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है। आलू की फसल करने वाले किसान ज्यादा चिंतित हैं।
-
बरसात से हुए जलभराव ने दुश्वारियां बढ़ाईं
बुधवार को बारिश के बाद शहर में कीचड़ और जलभराव के कारण दुश्वारियां बढ़ गईं। शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र के सामने से निकलने वाली रोड, पनबड़िया में चर्चा के रोड, मुस्तफागंज, टिकटगंज, नई सराय, पटियाली सराय, मीरा जी चौकी, जालंधरी सराय आदि इलाकों को सुबह को बारिश के बाद दिन भर जलभराव से लोगों को समस्या हुई। शहर में तोताराम मार्केट में दुकानों के सामने कीचड़ जमा होने के कारण लोगों को काफी समस्या रही। बिरुआवाड़ी मंदिर पर इन दिनों सड़क का निर्माण चल रहा है। यहां भी सड़क के एक ओर पानी भर गया। इससे यहां भी काफी समस्या रही। सुभाष चौक से आर्य समाज की ओर जाने वाली रोड पर दिन भर समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed