फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   weather

शीतलहर : दिन भर नश्तर की तरह चुभती रहीं सर्द हवाएं, फिलहाल राहत नहीं

Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
weather
शीतलहर के बीच बाजर में एक महिला। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को कुछ राहत के बाद मंगलवार को दिन भर शीतलहर का प्रकोप बना रहा। सर्द हवाएं नश्तर की तरह चुभती रहीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीच अंतर कम होने के साथ पश्चिमी विक्षोभ के चलते सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। जरूरी काम से ही लोग घरों से निकले। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
विज्ञापन

सर्दियों के इस सीजन में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम हुआ था। सोमवार को कुछ सुधार हुआ और दोपहर में धूप भी खिली। तापमान में इजाफा होने से सोमवार को कुछ राहत मिली, लेकिन मंगलवार को मौसम एक बार फिर से बदल गया। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई और इसके बाद कोहरे की चादर और आसमान में बादलों के चलते दिन भर धूप नहीं निकली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस के आस-पास दर्ज किया गया। शीतलहर के बीच कोयले के साथ बाजारों में हीटर की बिक्री भी बढ़ गई है। मंगलवार को शीतलहर के प्रकोप के बीच बाजारों में भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि यूरोपियन देशों की ओर से आने वाली सर्द हवाएं हिमालय से होते हुए मैदानी इलाकों में पहुंच रहीं हैं। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण सुबह के वक्त कोहरा छा रहा है। फिलहाल एक सप्ताह तक लोगों को शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को सर्द हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा के बीच रही। रात में यह और बढ़ गई। बुधवार को भी मौसम इसी तरह का रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अंडे की कीमतों में आया उछाल, क्रेट बीस रुपये महंगी
शीतलहर के बीच कोयला और अंडे की कीमतों में उछाल आया है। दो दिन पहले तक कोयला 35 रुपये प्रति किलो था सोमवार को यह 40 रुपये हो गया। अब तक अंडे की एक क्रेट की कीमत 150-160 रुपये के बीच थी। मंगलवार को क्रेट की कीमत 170 रुपये तक पहुंच गई। कोयला व्यापार से जुड़े मुजाहिद का कहना है कि मांग और आपूर्ति में कमी के कारण कोयले के भाव बढ़े हैं। दो दिन से लगातार मांग में इजाफा हो रहा है इसके अनुरूप सप्लाई नहीं मिल रही। अंडा व्यापारी वेद प्रकाश का कहना है कि इन दिनों अंडे की मांग बढ़ गई है। करीब एक सप्ताह के भीतर अंडे की प्रति क्रेट की कीमत में 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है।

-
फरवरी मध्य तक बना रहेगा शीतलहर का प्रकोप
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि सर्दियों के इस सीजन में मैदानी इलाकों में शीतलहर देरी से शुरू हुई है। आम तौर पर दिसंबर के अंतिम और जनवरी के पहले सप्ताह शीतलहर और कोहरे का प्रकोप ज्यादा रहता है। इस सीजन में दिसंबर के अंतिम सप्ताह और जनवरी के पहले सप्ताह की बात करें तो न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से नीचे नहीं आया है। जनवरी का दूसरा सप्ताह खत्म होने के बाद तापमान छह डिग्री तक पहुंचा है। आले वाले दिनों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शीतलहर देर से शुरू होने के कारण अनुमान है कि इस बार फरवरी मध्य तक शीतलहर का असर बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed