{"_id":"5e025aaa8ebc3e87d97f456a","slug":"weather-badaun-news-bly3893745146","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप खिली तो लोगों को ठंड से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप खिली तो लोगों को ठंड से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। कोहरा और शीत लहर चलने से परेशान लोगों के लिए मंगलवार का दिन राहतकारी रहा। पूर्वाह्न में सूर्यदेव के निकल आने की वजह से लोगों को सर्दी से राहत मिल गई, हालांकि शाम ढलने के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। सर्दी से बचने के लिए लोगों को उपाय करने पड़े।
मंगलवार को सुबह तो खासी सर्दी थी, लेकिन 11 बजे के करीब सूर्यदेव के दर्शन देने के बाद से लोगों को सर्दी का अहसास होना कम हो गया। दोपहर में धूप खिलने पर तमाम लोगों ने छतों पर बैठकर धूप का मजा लिया। इससे बाजार और सड़कों पर खासी रौनक देखने को मिली। हालांकि शाम ढलते ही सर्दी का अहसास होना शुरू हो गया। विगत दिनों पड़ी ठंड में सबसे राहत भरा दिन रविवार को रहा था, धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी हद तक राहत मिली, लेकिन शाम को ठंड ने जो असर दिखाया तो सोमवार को लोग बेहाल हो गए। गर्म कपड़ों में भी रहकर ठंड से राहत नहीं मिली थी। दिलभर लोग अलाव से चिपककर बैठे रहे। शाम होते-होते गलन का असर भी देखने को मिला। लोग ठंठ से ठिठुरते रहे। मंगलवार सुबह लोग जागे तो मौसम को देखकर लगा कि ठंड अपना प्रकोप दिखाएगी, लेकिन कुछ समय बाद ही आसमान में सूर्यदेव ने अपनी दस्तक दे दी। आसमान में धूप छा गई। शाम होते-होते एक बार फिर गलन की चुभन भी होने लगी। लोग कांपने लगे और ठंड से बचने का प्रयास करने लगे।
दबतोरी । क्षेत्र में मंगलवार को सुबह मौसम काफी ठंडा रहा, लेकिन दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की । सायं होने पर फिर ठंड कंपकंपी बाली ठंड पढ़ने लगी । एक सप्ताह से ठंड क्षेत्र में जबरदस्त पढ़ रही है, जिससे आलू की फसल को काफी नुकसान हो रहा है ।