फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   We have to unite to protect our culture and traditions: Sanjeev Gaur

संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा : संजीव गौड़

Mon, 16 Feb 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
We have to unite to protect our culture and traditions: Sanjeev Gaur
हिन्दू सम्मेलन में मौजूद सनतनी। संवाद
दातागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदू सम्मेलन में हजारों सनातनियों ने एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। गांव सराय स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव मंदिर परिसर में हुए आयोजन में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और ऊर्जावान बना रहा।
विज्ञापन




महामंडलेश्वर संजीव गौड़ ने कहा कि आज का यह विशाल जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि हिंदू समाज जाग चुका है। अब समय आ गया है कि हम अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक राकेश वर्मा और सहसंयोजक कालीचरण दिवाकर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को अपनी संस्कृति पर गर्व करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. शैलेश पाठक ने समस्त संत समाज को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


मंच पर मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 मधुसूदन आचार्य, कथा व्यास पंडित मुमुक्षु कृष्ण महाराज, संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु, विश्व हिंदू परिषद की प्रांत संयोजिका साधना सिंह, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, दिव्यानंद योगीराज केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल और रामदरशी महाराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन माह लिया। बच्चों ने देशभक्ति और धार्मिक विषयों पर आधारित नृत्य और गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की सफलता में अनेक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर ब्रजेश कश्यप, धर्मेंद्र गुप्ता, विनोद अग्रवाल, आसित गुप्ता, मनोज सोलंकी, प्रवेश सिंह, इंद्रपाल सिंह, आकाश वर्मा और तहसील प्रचारक पवन भारत, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिन्दू सम्मेलन में मौजूद सनतनी। संवाद

हिन्दू सम्मेलन में मौजूद सनतनी। संवाद

हिन्दू सम्मेलन में मौजूद सनतनी। संवाद

हिन्दू सम्मेलन में मौजूद सनतनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed