{"_id":"60cce8318ebc3e2e621eb8dd","slug":"waterlogging-broken-roads-will-get-rid-of-badaun-news-bly450264243","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव, टूटी सड़कों से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव, टूटी सड़कों से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ब्लॉक सालारपुर के गांव असिर्स बर्खिन में नाला न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही सड़कें भी टूटी हुई हैं। ग्रामीणों को नवनिर्वाचित प्रधान से विकास की काफी उम्मीदें है। प्रधान का कहना है कि सभी कार्य प्राथमिकता से कराएं जाएंगे।
गांव में बिजली की जर्जर लाइन टूटने से अक्सर आपूर्ति भी ठप रहती है। गांव में पंचायत भवन नहीं होने से गांव वालों को शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों के लिए खेत या सड़क पर करना पड़ता है। इस बार गांव के लोगों ने परास्नातक युवा महिला हिमानी उपाध्याय को प्रधान के रूप में चुना है ताकि गांव में समुचित विकास हो सके।
ग्राम पंचायत असिर्स बर्खिन
- आबादी-5100
- मतदाता -2080
- मुख्य पेशा - मजदूरी एवं खेती-किसानी
- खास पहचान- शिव मंदिर पर लोगों की आस्था
- शैक्षिक स्तर 65 प्रतिशत
- प्रमुख समस्याएं
- गांव में सीसी रोड एवं नाला न होना
- वृद्धा व विधवा पेंशन न होना
- ग्राम पंचायत में बरातघर तथा सामूहिक कार्यक्रम के लिए भवन न होना
- बिजली की लाइन खराब होना
नव निर्वाचित प्रधान की बात
ग्रामीणों के अधूरे रहे सपनों को प्रमुखता से पूरा किया जाएगा। सीसी रोड के साथ-साथ जलभराव को खत्म किया जाएगा। शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, रोजगार से संबंधित योजनाओं का सभी पात्रों को लाभ दिलाया जाएगा। जो गरीब लोग कच्चे मकान में रह रहे हैं उन्हें पक्के आवास की व्यवस्था की जाएगी। महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के तहत आने वाली सभी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। - हिमानी उपाध्याय, नवनिर्वाचित प्रधान
विज्ञापन
गांव में टूटी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। लेकिन आज तक किसी ने ध्यान नहीं दिया है। इसकी वजह से सड़कें ठीक नहीं हो सकी हैं। नए प्रधान से कुछ उम्मीद है। -शहजादे
- जलभराव की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। नए प्रधान से काफी उम्मीदें हैं कि आने वाले दिनों में इन समस्याओं से लोगों को निजात मिल सकेगी। -वीरपाल
बिजली के तार जर्जर होने की वजह से आए दिन बिजली की समस्या हो जाती है। नवनिर्वाचित प्रधान से उम्मीद कि वह गांव वालों की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करेंगी। ताकि गांव विकास की राहत पर चल सके। - रामफूल
गांव में कई लोगों की पेंशन नहीं आ रही है। जबकि सरकार की योजना है कि सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिले। गांव के लोगों को भी योजनाओं को लाभ मिले ताकि जरूरतों को पूरा किया जा सके। - राजकुमारी