{"_id":"f2ce58f03bcb40f38b1796876993a7f8","slug":"virat-hindu-conference-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट हिंदू सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट हिंदू सम्मेलन आज
badaun
Updated Sat, 31 Jan 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद स्वर्ण जयंती वर्ष पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन एक फरवरी, रविवार को आयोजित होगा। सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। विहिप ब्रज प्रांत के सह संगठन मंत्री गोपाल ने बताया कि एक फरवरी को सुबह 11 बजे से मिशन कंपाउंड में होने वाले हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री विहिप खेम चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय संत सभा के स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज, साध्वी प्राची, राजीव कुमार सिंह, अनुज कुमार सिंह, स्वामी दिव्यगिरी महाराज उपस्थित रहेंगे। बताया कि रजनीश कुमार सिंह पटेल, केशवनाथ वैश्य, अमित कुमार सिंह, राजीव सिंह, उज्ज्वलत गुप्ता, रजनेश चौहान, सुरेश यादव, मनीष सिंघल, सत्यवीर चौहान, नेतराम पाल, धीरेंद्र सिंह, शेरसिंह, राजकुमार सिंह सेंगर आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन