{"_id":"66c66d0b04518636f109a564","slug":"violent-protest-in-badaun-altercation-with-traders-shop-vandalism-policeman-chased-and-beaten-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124514-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में उग्र प्रदर्शन : व्यापारियों से नोकझोंक, दुकान में तोड़फोड़, सिपाही को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में उग्र प्रदर्शन : व्यापारियों से नोकझोंक, दुकान में तोड़फोड़, सिपाही को दौड़ाकर पीटा
Thu, 22 Aug 2024 04:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 22 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
शिव पुरम में दुकान के बाहर पड़े कांच के टुकडे व खून के धब्बों के निशान। संवाद
बदायूं। शहर में आरक्षण को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान बुधवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने जमकर अराजकता की। उन्होंने दुकानों को बंद करने का प्रयास किया, जिससे व्यापारियों से नोकझोंक हो गई। महिला अस्पताल के नजदीक एक सिपाही को दौड़ाकर पीटा। उसने दुकान में घुसकर बचने की कोशिश की तो खुराफाती तत्वों ने दुकान में ही तोड़फोड़ कर दी। सिपाही को सिर में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
शहर में बुधवार दोपहर तक प्रदर्शन शांतिपूर्वक हुआ, लेकिन दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ दिया। दोपहर करीब 2:00 बजे प्रदर्शनकारी रजिस्ट्री कार्यालय के सामने पहुंचे थे। उन्होंने व्यापारियों से दुकान बंद करने को कहा, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। इससे व्यापारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक हो गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे मामला शांत हो गया, लेकिन इसके कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी परशुराम चौक से कचहरी तिराहे की ओर आ रहे थे। महिला अस्पताल और आंबेडकर पार्क के बीच में पुलिस का बैरियर लगा हुआ था। वहां पर सिपाही आरिफ चौधरी तैनात थे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से दूसरी तरफ से निकलने को कहा। इसी बात पर प्रदर्शनकारी सिपाही से भिड़ गए और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी, जिससे सिपाही शिवपुरम मोहल्ले की ओर भाग गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी भी उसके पीछे पड़ गए। सिपाही खुद को बचाने के लिए शिवपुरम में स्थित गुरु कृपा मिष्ठान भंडार की दुकान में घुस गया। यह देख दुकानदार सौरभ साहू ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन खुराफाती तत्व नहीं माने। उन्होंने दुकान में रखी कोल्डड्रिंक की बोतल उठाकर सिपाही के सिर में मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तब तक इसकी सूचना पर और पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे वह लोग मौके से भाग गए। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुराफाती तत्वों ने दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस खुराफाती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है।
स्कूल वाहनों में मारे डंडे, बच्चे सहमे
बुधवार दोपहर बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर अराजकता फैलाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोपहर के समय कुछ बच्चे अपने स्कूल वाहन में सवार होकर घर लौट रहे थे। भामाशाह चौक के नजदीक स्कूल वाहनों में डंडे मारे, जिससे बच्चे डर गए।
- दोपहर बाद कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। एक सिपाही के साथ मारपीट की गई। दुकान में तोड़फोड़ की गई। इसमें अज्ञात खुराफाती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी