{"_id":"586406d34f1c1b445ceeb841","slug":"vimal-will-fight-in-bilsi-and-arjun-from-dataganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिल्सी से विमल और दातागंज से कैप्टन अर्जुन लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिल्सी से विमल और दातागंज से कैप्टन अर्जुन लड़ेंगे
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अब बिल्सी से विमल और दातागंज से कैप्टन अर्जुन लड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी ने बिल्सी और दातागंज विधानसभा सीट पर पूर्व घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया है। बिल्सी में उदयवीर शाक्य की जगह पूर्व वित्त राज्य मंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल को टिकट दिया है। वहीं दातागंज सीट पर अवनीश यादव का टिकट काटकर कैप्टन अर्जुन यादव को प्रत्याशी घोषित किया। पार्टी ने शहर सीट से आबिद रजा के विकल्प के तौर पर मोहम्मद फखरे अहमद शोबी को चुना है।
बिल्सी से उदयवीर शाक्य और दातागंज से अवनीश यादव को करीब छह महीने पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रहते प्रत्याशी घोषित किया था। उसके बाद से ही दोनों चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे लेकिन बुधवार को टिकट कटने के बाद दोनों नेताओं को समर्थकों के लिए जवाब देते नहीं बन रहा है। दातागंज से प्रत्याशी बने कैप्टन अर्जुन यादव जिला पंचायत बदायूं की पूर्व अध्यक्ष चेतना यादव के बेटे हैं। हालांकि सपा ने आबिद रजा के अतिरिक्त जिले के बाकी तीनों मौजूदा विधायकों का टिकट सलामत रखा है। इनमें सहसवान से प्रदेश के ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर से आशीष यादव और बिसौली से आशुतोष मौर्य का टिकट घोषित कर दिया है।