फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Villagers protested, alleging encroachment on the pond.

Budaun News: तालाब पर कब्जे आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 12 Jan 2026 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers protested, alleging encroachment on the pond.
वह तालाब की भूमि जिसपर लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। संवाद
बिल्सी। गुधनी खौंसारा गांव में बेहटा गुंसाई तिराहे पर स्थित सरकारी तालाब पर निर्माण कर कब्जा करने के आरोप में ग्रामीणों ने बिल्सी तहसील पर हंगामा किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रामीण गिरीश कुमार का आरोप है कि बेहटा गुंसाई मोड़ के पास स्थित सरकारी तालाब पर गांव के ही कुछ लोग दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा कर रहे हैं। अमर शर्मा ने बताया कि तालाब की भूमि पर अवैध रूप से दीवार बनाई जा रही है। इसी को लेकर रविवार को ग्रामीण तालाब पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सरकारी तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। गौतम सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों ने पहले तालाब के आगे सड़क किनारे का हिस्सा कब्जे में लिया और अब पीछे की ओर दीवार लगाकर निर्माण कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो तालाब का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। नायब तहसीलदार बदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है और निर्माण कार्य तत्काल रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की गहन जांच कराई जा रही है, जांच के उपरांत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed