{"_id":"57264d884f1c1b7f2b5cd42c","slug":"vigyanand-college-near-the-public-meeting-will-be-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञानंद कॉलेज के निकट होगी सीएम की जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञानंद कॉलेज के निकट होगी सीएम की जनसभा
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इससे पूर्व इस्लामियां कॉलेज परिसर में सभा कराने का था प्रस्ताव
यातायात व्यवस्था को देखते हुए किया गया बदलाव
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 21 मई के दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सभा स्थल में परिवर्तन कर दिया है। अब सीएम की जनसभा दातागंज तिराहे के निकट विज्ञानंद इंटर कॉलेज की पूर्व दिशा में स्थित मैदान में होगा और यहीं हैलीपेड भी बनाया जाएगा।
रविवार को जिलाधिकारी ने एसएसपी सौमित्र यादव, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया सहित विद्युत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सभा स्थल का मौका मुआयना किया। बतादें कि इससे पूर्व जिलाधिकारी ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को इस्लामियां इंटर कॉलेज के परिसर का निरीक्षण कर यहीं कार्यक्रम कराने का फैसला लिया था लेकिन अब इसमें परिवर्तन करते हुए जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के दोनों खंडों के अधिशासी अभियंताओं को दातागंज तिराहे के निकट विज्ञानंद इंटर कॉलेज की पूर्व दिशा में स्थित मैदान में सभा स्थल पर ही हैलीपैड बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित तिथि से पूर्व निश्चित मानकों के अनुसार हैलीपेड बनाने को अभी से कार्य शुरू कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती के साथ बैरीकेटिंग कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल के समतलीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव और एसपी सिटी अनिल कुमार यादव को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर सरकारी हलके वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए और भारी वाहनों के लिए भी पार्किंग स्थल चिह्नित कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि जो भारी वाहन जिस ओर से आएंगे उनके पार्किंग की व्यवस्था उसी ओर की जाए।
सरकारी योजनाओं के बैनर लगवाने के निर्देश
जिलाधिकारी ने सभास्थल पर ही मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली सरकारी योजनाओं, अन्य प्रमुख योजनाओं के बैनर और होर्डिंग लगवाने को नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव और आजीविका मिशन के उपायुक्त आरपी सिंह को निर्देश दिए।
विज्ञापन
हैलीकॉप्टर उतरेगा तो देखी जाएंगी बिजली लाइनें
विद्युत विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया वह सभा स्थल के आसपास से गुजरने वाली बिजली लाइनों का निरीक्षण करालें, किसी प्रकार की समस्या हो तो उसे तत्काल ठीक करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभा स्थल पर पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश देते हुए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने और एंबुलेंस की भी व्यवस्था कराने की हिदायत दी।
कई योजनाओं का होगा लोकार्पण, शिलान्यास
मुख्यमंत्री द्वारा 21 मई को कई सरकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने के साथ ही किसी एक गांव में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया जा सकता है।