{"_id":"572379284f1c1b5c0ca914da","slug":"vaccination-of-bareilly-10-vaccine-center-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को बरेली से आएंगे 10 वैक्सीनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को बरेली से आएंगे 10 वैक्सीनेटर
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुरपका और मुहंपका के टीकाकरण में आए तेजी
पशुओं में खुरपका और मुहंपका जैसी बीमारियों से बचाने के लिए लगने वाली वैक्सीन का काम समय से तीन पहले पूरा हो जाएगा। क्योंकि बरेली से आने वाली 10 वैक्सीनेटर की टीम समय से पहले वैक्सीन लगवा सकेंगी।
पशुओं को खुरपका और मुहंपका जैसी घातक बीमारियों से बचाने के लिए जिले भर में 30 मार्च से 13 मई तक टीकाकरण किया जाना था, लेकिन टीकाकरण का कार्य तय समय से तीन दिन पहले करने के निर्देश पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता ने दिए हैं। इस वजह से जिले में पशुओं में खुरपका और मुहंपका का टीका 10 अप्रैल तक लगाया जाना है। इस वजह से जिले में पहले से कार्य कर रहे 117 वैक्सीनेटर और 40 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी काम कर रहे हैं। पशुपालन विभाग के कर्मियों के साथ ही बरेली से 10 वैक्सीनेटर और 20 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को बुलाने के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके जादौन ने अपर निदेशक ग्रेड-2 को पत्र भेजा है। जल्द ही अतिरिक्त वैक्सीनेटर आने की उम्मीद है। जादौन ने बताया कि अब तक जिले भर में करीब छह लाख पशुओं को वैक्सीन लगाई जानी हैं, जबकि लक्ष्य 10 लाख 10 हजार 750 पशुओं को वैक्सीन लगाए जाने का रखा गया है।