फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   use your voting rights

नि:संकोच करें मताधिकार का इस्तेमाल

Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 07 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
use your voting rights
नि:संकोच करें मताधिकार का इस्तेमाल 
बांके बिहारी कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर नगर समेत आसपास इलाके में राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रम की अलख जगाई। गोष्ठी में उन्हें लोगों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता रैली के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मनवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बाइपास से होकर मेन मार्केट और स्टेशन रोड पर पहुंची। छात्राओं ने लोगों को मतदान करने की अलख जगाई साथ ही लोगों को मतदान के जरिए देश का मजबूत करने और स्वच्छ सरकार चुनवाने में अहम भूमिका निभाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन

रैली से पहले कॉलेज परिसर में गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि मनवीर सिंह और डायरेक्टर डॉ. वीके शर्मा ने छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कहा कि राष्ट्र के निर्माण में छात्र और छात्राओं की भूमिका भी अहम होती है। रैली में अजीत शंखधार, ईशा, अवनीश गुप्ता, मोहित मिश्रा, सरनाम सिंह, नवीन कुमार, आरती जैन, सारिका रानी, रूचि गुप्ता और अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने समझा विधिक शिक्षा का महत्व
उझानी। बांके बिहारी कॉलेज ऑफ ला में सोमवार को विधिक शिक्षा की अलख जगाने के लिए गोष्ठी में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. वीएन शर्मा ने छात्रों को विधिक जानकारियां दीं। कहा कि विधिक शिक्षा से लोगों को न्याय के प्रति सजग किया जा सकता है। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वक्ताओं में नवीन कुमार, सुषमा सागर और वीरेंद्र कुमार ने अहम जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed