{"_id":"653cb53752693f2fee0c8574","slug":"upsssc-pet-candidates-got-entry-in-the-exam-centers-after-checking-in-badaun-2023-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UPSSSC PET: बदायूं में सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में मिला प्रवेश, बायोमेट्रिक से लगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPSSSC PET: बदायूं में सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों में मिला प्रवेश, बायोमेट्रिक से लगी हाजिरी
Sat, 28 Oct 2023 12:47 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:47 PM IST
सार
बदायूं में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन की पहली पाली में 8232 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अभ्यर्थी सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। सघन चेकिंग के बाद इन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र में सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए शनिवार तड़के से ही केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। गेट पर गहन चेकिंग की गई। उसके बाद में गेट पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र स्कैन कर उपस्थिति दर्ज की गई। इसके बाद उन्हें प्रवेश करने दिया। वहीं कक्षाओं में उनकी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज समेत शहर के 19 कॉलेजों को सेंटर बनाया गया। वहां पर पहली पाली में 8232 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: मासूम से बोला था- तुम्हारे लिए नई मम्मी लाएंगे; बेटी की गवाही पर मां के हत्यारे पिता-चाचा को मिली सजा
विज्ञापन
पहली पाली की परीक्षा में सेंटर पर तैनात कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों की गहन तलाशी ली। इसके बाद में गेट पर ही उनके प्रवेश पत्र को स्कैन कर उपस्थिति लगाई गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर डीएम मनोज कुमार की ओर से सात सेक्टर मजिस्ट्रेट और 24 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी केंद्रों पर पुलिस मौजूद रही।
बंद रही फोटो स्टेट की दुकानें
शहर के जिन-जिन स्कूल, कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। उनके 200 मीटर की परिधि में स्थिति सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश डीएम ने पहले ही दे दिए थे। जिसके बारे में संचालकों को पहले ही अवगत करा दिया था। ऐसे में रविवार को फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रही।
शहर के जिन-जिन स्कूल, कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। उनके 200 मीटर की परिधि में स्थिति सभी फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखने के निर्देश डीएम ने पहले ही दे दिए थे। जिसके बारे में संचालकों को पहले ही अवगत करा दिया था। ऐसे में रविवार को फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रही।