फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Uproar in Dabtori, woman injured in fight

Budaun News: दबतोरी में हंगामा, मारपीट में महिला जख्मी

Sat, 29 Jul 2023 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Dabtori, woman injured in fight
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायल गुड्डी देवी।
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले और उसके सहयोगियों ने की फायरिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव दबतोरी में शुक्रवार रात आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी और उसके सहयोगियों ने जमकर हंगामा किया। पहले उन्होंने डीजे के साथ जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। लोगों के टोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी और मारपीट भी की, जिसमें एक महिला घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है।
तीन दिन पहले दबतोरी निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र ओमपाल जाटव ने देवी देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। इस संबंध में करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी। हालांकि उसे कोर्ट में पेश करने के दौरान जमानत मिल गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आरोपी शुक्रवार रात घर पहुंचा। उसके काफिले में करीब 40-50 बाइक और कार मौजूद थीं। गांव में पहुंचकर उन्होंने डीजे बजाना शुरू कर दिया था। सूचना पर दबतोरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने हंगामा करते हुए पुलिस की मौजूदगी में ही फायरिंग की। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी गुड्डी पत्नी बबलू सिंह के घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से परिवार वालों पर हमला कर दिया। इसमें गुड्डी देवी गंभीर घायल हो गईं। उनके बेटे शनि को भी काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सुनील कुमार, इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला और आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंच गई। देर रात तक सभी पुलिस अधिकारी मौके पर जमे रहे। गांव का माहौल तनावपूर्ण है। पुलिस मामले को शांत कराने में लगी है। घायल महिला और उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed