फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   up police constable make reel in sigham style

Budaun: 'हवाई जहाज तो कभी उड़ाया नहीं, आदमी उड़ाता हूं...' सिंघम स्टाइल में सिपाही ने बनाई रील

Thu, 07 Dec 2023 11:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 11:41 AM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही सोविंदर ने वर्दी पहन सिंघम स्टाइल में रील बनाई हैं। सिपाही के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
up police constable make reel in sigham style
वर्दी में सिपाही ने बनाई रील - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक लोगों के दिलोदिमाग पर इस कदर हावी हो रहा है कि वे नियम-कानून की परवाह भी नहीं करते। पुलिसकर्मी भी इस शौक से अछूते नहीं हैं। आए दिन वायरल हो रहे वीडियो इसकी बानगी हैं। बदायूं में इसी तरह के दो वीडियो वायरल हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाने में तैनात सिपाही सोविंदर ने वर्दी में सिंघम स्टाइल में रील बनाई है। सिपाही के दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में सिपाही सोविंदर दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में 'हवाई जहाज तो कभी उड़ाया नहीं, आदमी उड़ाता हूं...' डायलॉग बज रहा है। 

विज्ञापन

दूसरा वीडियो किसी स्मारक पर बनाया गया है, जिसमें सिपाही अपनी मूंछों पर ताव दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सिपाही के वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वर्दी पहन रील बनना गलत है। उधर, थाना पुलिस ने जांच की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed