फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UP Minister Gulab Devi targets Rahul Gandhi in Budaun

मंत्री गुलाब देवी बोलीं: भारतीय सभ्यता और संस्कृति को नहीं जानते राहुल गांधी, राष्ट्रभक्ति को देते हैं गाली

Sat, 25 Mar 2023 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Mar 2023 06:04 PM IST
सार

मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि राहुल गांधी शायद यह भूल गए हैं कि यह लोकतांत्रिक देश है। यहां अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन किसी की बेइज्जती करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
UP Minister Gulab Devi targets Rahul Gandhi in Budaun
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बदायूं जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में मंत्री गुलाब देवी ने राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर कहा कि वह (राहुल गांधी) शायद यह भूल गए हैं कि यह प्रजातंत्र है। यहां अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन किसी की बेइज्जती करने का अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन


गुलाब देवी ने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सभ्यता और संस्कृति से अवगत नहीं हैं। वह राष्ट्रभक्ति को गाली देते हैं। शहीदों की शहादत का मजाक उड़ाते हैं। संविधान और कानून का उल्लंघन करते हैं। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंत्री ने जिला योजना समिति के संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां 

सरकार के छह साल पूर्ण होने पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसका सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट सभागार में कराया गया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त माहौल है। हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग संकल्प लेकर कार्य रहे है। डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। प्रदेश आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से वैश्विक मंच पर अपना वैभव बिखेर रहा है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था के चलते भय मुक्त माहौल है।

32 लाभार्थियों को भेंट की टूल किट

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने खादी ग्रामोद्योग टूल किट योजना के तहत 32 लाभार्थियों को चाक, चार लाभार्थियों को पोपकॉर्न मशीन, चार लाभार्थियों को दोना-पत्तल मशीन और माटी कला योजना के तहत 10 लाभार्थियों के समूह को दीया बनाने की मशीन भेंट की। उन्होंने सरकार की योजनाओं पर आधारित बुकलेट, फोल्डर और पोस्टर का विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed