{"_id":"59aee36f4f1c1b8a078b46a3","slug":"up-govt-fooling-farmers-dharmendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दिया: धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने किसानों को धोखा दिया: धर्मेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dharmendra yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने किसानों को धोखा देने के अलावा और किया भी क्या, कई गरीब किसान ऐसे है जिनका कर्जा माफ नही हुआ है और माफ भी हुआ तो इसके बाद भी कर्जदार बने हुए हैं। क्योंकि डेढ़ साल से ज्यादा ब्याज उन्हीं से लिया जा रहा है। इधर, नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर, सहित समाज का हरवर्ग बुरी तरह से परेशान है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से प्रांतीय आह्वान पर मिशन कंपाउंड में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के सामने अघोषित आपातकाल की स्थिति भाजपा सरकारों ने कर दी है। श्री लालू प्रसाद यादव ने बिहार में फिरकापरस्त ताकतों से लड़ने का साहस किया तो एक षड्यंत्र के तहत भाजपा नेताओं ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को बदनाम कर दिया। वर्तमान समय में सुशील मोदी के परिवार वालों पर सृजन घोटाले का आरोप है। फिर भी उन्हें उपमुख्यमंत्री पद दिया गया। गुजरात के राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता के बल पर सभी अनैतिक राजनीतिक कृत्य किए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार ने इतने विकास कार्य किए हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार के पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा हो जाएगा परंतु जांचें समाप्त नहीं होंगी। उन्होंने लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन पर कहा कि अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार मुख्यमंत्री योगी के नाम करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. मौलाना यासीन उस्मानी ने पूर्व विधायक आशीष यादव का जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम प्रस्तावित किया। अनुमोदन सहसवान के विधायक ओमकार सिंह यादव ने किया। सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि भाजपा नेता बिजली, पानी पर सांप्रदायिकता फैलाकर राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान आज शिक्षक दिवस के मौके पर मौलाना यासीन उस्मानी, गुलफाम सिंह यादव, सुरेश सिंह सहित अनेक शिक्षकों को सांसद धर्मेंद्र यादव ने शॉल उड़ाकर सम्मानित किया और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाया।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व विधायक आबिद रजा, पूर्व विधायक मुस्लिम खां, अवधेश यादव, विपिन कुमार यादव, अवनीश यादव, जिला सचिव सलीम अहमद, जिला सचिव बलवीर सिंह, सुरेशपाल सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल, गुलफाम सिंह, आदि मौजूद रहे। संचालन सहुले सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन