{"_id":"56f7e9be4f1c1b0933f15007","slug":"united-to-blockade-bullion-dealer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्का जाम करने को एकजुट हुए सराफा व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्का जाम करने को एकजुट हुए सराफा व्यापारी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
ताले डाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के सराफा व्यापारियों की हड़ताल 27वें दिन जारी
सेंट्रल एक्साइज और दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सराफा व्यापारियों का धरना प्रदर्शन जिले भर में 27 वें दिन भी जारी रहा। सराफा व्यापारियों ने आल इंडिया सराफा व्यापार एसोसिएशन की निर्देशन में नवादा चौक पर होने वाले चक्का जाम कार्यक्रम में जिले भर के व्यापारियों को एकजुट किया।
सराफा व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश वैश्य ने कहा कि केंद्र सरकार आंदोलनरत व्यवासियों की मांग पर विचार करते हुए सेंट्रल एक्साइज रूपी काले कानून को से सराफा व्यपारियों की मुक्ति दें। कहा कि वक्त गुजरने के साथ जितना भी नुकसान व्यापारियों का होगा, उसकी जिम्मेदारी केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली की होगी। कहा कि जिले भर के सराफा व्यापारी सोमवार को 11 बजे तक नवादा चौक पर पहुंच जाएं। सभा के दौरान रमेश वैश्य, शोभित वैश्य, राजकिशोर वैश्य, आलोक गुप्ता, सचित गुप्ता, महेंद्र वर्मा, अमित वर्मा, संजीव वर्मा, नितिन वर्मा, पवन रस्तोगी, बबलू डाई वाले, याहिया बंगाली, अहमद बंगाली, अन्ना मराठा, मामा मराठा आदि मौजूद रहे।
सराफा की दुकानों में ताले किए सील
उझानी (बदायूं)। केंद्र सरकार द्वारा आभूषणों की बिक्री पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क लागए जाने के विरोध मं आंदोलन कर रहे कारोबारियों ने रविवार को दुकानें बंद रखने का अनूठा तरीका अख्तियार कर लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर बातचीत की। दुकानें बंद कराके उनके ताले भी सील कर दिए गए।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल और महामंत्री आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारियों ने पूर्वाह्न में बैठक कर निर्णय लिया कि उत्पाद शुल्क वापस होने तक केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाए। पदाधिकारियों ने सराफा प्रतिष्ठान बंद कराने के बाद घंटाघर चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा कारोबार प्रभावित करन के लिए ही मनमाना कानून बनाया है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन के पदाधिकारी सामूहिक रूप से सराफा प्रतिष्ठानों पर भी पहुंचे। उन्होंने दुकानें बंद कराके ताले भी डलवा दिए। कमेटी के अध्यक्ष और महामंत्री की मौजूदगी में तालों को सील कर दिया गया। ताकि कोई भी सराफ अपना प्रतिष्ठान खोल नहीं पाए। प्रदर्शनकारियों में अखिलेश गोयल, प्रदीप गोयल, मनीष गोयल, दीपक सिंघल, राजीव माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, सुवीत वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, नवनीत गोयल, अनिल तुलस्यान, संजीव गोयल आदि सराफ शामिल थे।