{"_id":"601855df8ebc3ef9c33bf035","slug":"underpass-badaun-news-bly43576110","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडरपास बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू, दो माह में पूरा होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडरपास बनाने के लिए खुदाई का काम शुरू, दो माह में पूरा होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रेलवे की तरफ से कासगंज- बरेली रूट पर बदायूं सीमा में पांच जगहों पर अंडरपास बनाया जाना है। इसको लेकर रेलवे द्वारा काम किया जा रहा है। हालांकि अभी तक यहां केवल सीमेंट के पिलर बनाए गए हैं, लेकिन अब खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि इस माह अंडरपास के काम को पूरा कर दिया जाएगा। हालांकि रेलवे को मार्च तक यह काम पूरा करना है।
रेलवे द्वारा गत वर्ष बरेली से बदायूं होते हुए कासगंज तक इलेक्ट्रिक लाइन को बिछा दिया गया है। ऐसे में इस रूट पर अब लंबी दूरी की गाड़ियों की आवाजाही बढ़ सकती है। इस वजह से इस रूट पर पड़ने वाले रेलवे क्रॉसिंग अधिकांश समय बंद रहने की उम्मीद है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बरेली और कासगंज के बीच बदायूं सीमा में अंडरपास बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद पिछले साल रेलवे अधिकारियों की निगरानी में जगह का चिन्हीकरण करते हुए पांच जगहों पर अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद में उन जगहों पर पिलर बनाने काम शुरू हो गया था। फिलहाल पिलर बनाने के बाद काम रोक दिया गया था, ताकि उन पिलर को ठीक होने का समय मिल सके। अब दोबारा से रेलवे के अधिकारियों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नेकपुर व दातागंज क्रासिंग के पास में खुदाई का काम शुरू करवा दिया गया है।
नेकपुर पर जाम में नहीं फंसेंगे वाहन चालक
एसएसपी कार्यालय के पास से होकर गुजर रही रेलवे लाइन पर नेकपुर मोहल्ले में फाटक है। ऐसे में ट्रेनों के आने-जाने पर फाटक बंद होने के कारण लोगों को यहां काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है, जिससे उनके समय की काफी खराब होता है। नेकपुर में अंडरपास बनने के बाद कचहरी से विकास भवन, पीडब्ल्यूडी, डीएम रोड या फिर हाइडिल दफ्तर से होते हुुए मुरादाबाद-फर्रुखाबाद रोड को निकलने वाले वाहन चालक आसानी से जा सकेंगे।
विज्ञापन
दातागंज क्रॉसिंग पर भी शुरू हुआ काम
- बदायूं रेलवे स्टेशन के दोनों ओर एक किलोमीटर की परिधि में दो रेलवे क्रांसिंग है। जहां पर वाहनों की आवाजाही काफी रहती है। इलेक्ट्रिक लाइन होने के बाद में क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद हो सकती है। इससे लोगों को परेशानी होगी। इसकी वजह से रेलवे ने दोनों क्रॉसिंग के पास में अंडरपास बनाने का निर्णय लिया। ऐसे में दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के पास भी दातागंज की तरफ अंडरपास बनाया जा रहा हैं, जिसके बाद में बदायूं-दातागंज आने-जाने वाले वाहन अंडरपास से होकर निकल सकेंगे। इस रोड से काफी वाहन चालक लखनऊ के लिए भी निकलते हैं। अंडरपास बन जाने के बाद उन्हें भी आसानी रहेगी।
यहां पर भी बन रहे हैं अंडरपास
- रेलवे के अनुसार बदायूं जिले की सीमा में एक अंडरपास बुटला रेलवे क्रॉसिंग के पास, दूसरा हरहरपुर गांव के पास और तीसरा बुटला और बितरोई के बीच में बनाया जा रहा है जबकि दो अंडरपास शहर के अंदर बनाए जा रहे हैं। रेलवे का दावा है कि ये सभी अंडर पास मार्च तक पूरे हो जाएंगे।
अंडरपास बनाने के लिए विभाग की तरफ से मार्च 2021 तक समय दिया गया है। ऐसे में विभाग की तरफ से यहां अंडरपास बनाने का काम चल रहा है, जो जल्द पूरा हो जाएगा। पिलर बनाने के बाद खुदाई का काम शुरू कर दिया गया है। - आरपी चौधरी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (वर्क्स)