फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unannounced power cuts

अघोषित बिजली कटौती से लोगों में हा-हाकार

Thu, 26 Mar 2015 12:16 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 26 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts
जिलेभर में बिजली कटौती बढ़ जाने से लोग परेशान हो उठे हैं। गर्मी के बढ़ने
विज्ञापन
के साथ ही बिजली कटौती लोगों का आक्रोश बढ़ा रही है। बिजली अधिकारियों से पूछो तो उनका एक ही जवाब होता है, कटौती ऊपर से हो रही है।
000
तीन दिन से हो रही बेतहाशा कटौती
बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। पिछले तीन दिनों से इसकी हद ही हो गई। रात में 12 से सुबह चार बजे तक और फिर शाम छह बजे रात के 10 बजे तक बिजली नहीं मिल रही है। इसके अलावा चार घंटे बीच-बीच में कटौती हो रही है। बिजली का कोई शेड्यूल नहीं है। जिला मुख्यालय ही बदहाल है, तो गांव कस्बों का क्या हाल होगा? अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।
000
राजस्व तो बढ़ा, सप्लाई नहीं
बिजली विभाग ने पिछले दिनों बिजली चोरी पकड़ने और पुराने बिल वसूली के लिए लंबे अभियान चलाए। उस समय उपभोक्ताओं को बताया गया था कि बिजली तभी अच्छी मिल सकेगी जब वह अपने-अपने बकाया जमा करें। करोड़ों रुपया वसूला गया, लेकिन बिजली में कोई सुधार नहीं आया। इससे उपभोक्ता बेहद गुस्से में है।
000
बिजली के आला अधिकारी भी बेखबर
बिजली के आला अधिकारी भी जानते हैं कि बिजली न होने पर उनकी क्या दशा होती है। उनके पास लोगों के फोन इतने आने लगते हैं कि वह रिसीव नहीं करते। रिसीव क्या करें, उन्हें खुद पता नहीं है कि बिजली की कटौती कितनी हो रही है। एक्सईएन ट्रांसमीशन भी बिजली अधिकारियों को कटौती की सूचना नहीं दे पा रहे हैं। हालत इतनी बुरी है कि बिजली की कब कटौती हो जाए कुछ पता नहीं।  
000
क्या करें, वह चेयरमैन से बिजली कटौती के बारे में बात नहीं कर सकते। जनता के सवालों का जवाब उनके पास है नहीं। उनको भी बिजली कटौती के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती। वह जनता को क्या बताएं। जनता बिजली अधिकारियों से नाराज है। वह कर भी क्या सकते हैं।
- अनूप चंद्रा, अधीक्षण अभियंता
000
उपचुनाव पर भी असर डालेगी कटौती
बदायूं। जिले में स्थानीय निकाय के उपचुनाव चल रहे हैं। शहरी लोगों को बिजली एक आवश्यक आवश्यकता बन गई है। ऐसे में बिजली कटौती होना सत्ता पक्ष के लिए हितकर नहीं है। जनता का आक्रोश बढ़ रहा है। भले ही लोग परेशानी को पी रहे हैं। वह इलेक्शन होने के नाते। भारी बिजली कटौती उप चुनाव पर पूरा असर दिखाएगी। इसके संकेत विरोधी पार्टियों द्वारा जनसंपर्क में मुद्दा बनाकर दिया जा रहा है। यही नहीं,  पिछली बार बिजली विभाग ने जो अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से ज्यादतियां की हैं, उसका भी असर इस चुनाव पर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed