फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two year old child dies due to drowning in water and his family members injured in road accident

Budaun: नलकूप के हौद में डूबने से मासूम की मौत, देखने जा रहे परिजनों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 12 घायल

Sat, 25 Nov 2023 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 06:15 PM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में मासूम बच्चे की मौत की खबर मिलने के बाद उसे देखने जा रहे परिजनों की ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदी में पलट गई, जिससे 12 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Two year old child dies due to drowning in water and his family members injured in road accident
घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में ननिहाल में मां के साथ रह रहे दो साल के मासूम बच्चे की नलकूप के हौद में डूबने से मौत हो गई। इसकी जानकारी कासगंज के निवासी बच्चे के पिता समेत परिजनों को लगी तो वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकल पड़े। एक्सल टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खंदी में गिर गई। हादसे में महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गई। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला हीरा निवासी लालता प्रसाद राजपूत की उझानी के गांव अथइया में ससुराल है। घरेलू कलह के चलते लालता प्रसाद की पत्नी धर्मवती अपने दो साल के मासूम निशांत के साथ मायके आ गई थी। शनिवार दोपहर निशांत अपने मामा सत्येंद्र के साथ निजी नलकूप पर गया था। उसी दौरान वह पानी से भरी नलकूप के हौद में गिर पड़ा। सत्येंद्र ने उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन मुंह में पानी चले जाने की वजह से कुछ देर में ही निशांत की मौत हो गई।

विज्ञापन

एक्सल टूटने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी 
निशांत के मामा सत्येंद्र ने फोन करके बहनोई लालता प्रसाद और अन्य रिश्तेदारों को हादसे के बारे में अवगत करा दिया। सूचना के बाद लालता प्रसाद तो बाइक से अथइया आ गए, लेकिन लालता प्रसाद के पिता भोले और परिजनों समेत महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली से चल पड़े। वितरोई मोड से मुजरिया की ओर बढ़ने पर गांव अलीगंज के सामने एक्सल टूटते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। चालक उस पर काबू पाता, उससे पहले ही ट्रैक्टर और ट्रॉली गहरी खंदी में गिर गई। ट्रैक्टर सवार भोले, महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed