{"_id":"690a522cf2892331b307ee47","slug":"two-workers-were-burnt-by-high-tension-line-their-condition-is-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1006-150279-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे, हालत नाजुक
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र के बर्खिन गांव के पास मंगलवार दोपहर सीसी रोड का निर्माण कर रहे दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई। दोनों घायल मजदूरों को गंभीर हालत में बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वजीरगंज-विजयनगला मार्ग का निर्माण कार्य यूसुफनगर-बर्खिन गांव के बीच चल रहा था। मंगलवार दोपहर निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अचानक ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। डंपर से सटी पेवर मशीन में करंट दौड़ गया। उस समय पेवर मशीन चला रहे मजदूर परमानंद व सड़क पर काम कर रहे मजदूर विद्यानंद करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। साइट मैनेजर और प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप व अन्य साथियों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों मजदूरों को आईसीयू में रखा गया है। बताया गया कि हादसे के समय पेवर मशीन का नियमित ड्राइवर छुट्टी पर था, उसकी जगह मजदूर परमानंद मशीन चला रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। हादसे के बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया है।