फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two students died from flu

बुखार से दो छात्राओं की मौत

Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में थम नहीं रहा बुखार से मौतों का सिलसिला
ककराला की छात्रा को बरेली में की गई डेंगू की पुष्टि

जिले में संक्रामक बुखार और डेंगू से मौतों के सिलसिले पर काबू नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को सालारपुर ब्लाक के गांव बिनावर और अलापुर के कस्बा ककराला में बुखार से दो छात्राओं की मौत हो गई। इनमें एक का इलाज बरेली में चल रहा था। उसे डेंगू की पुष्टि की गई थी। बुखार से मरने वालों की संख्या अब 55 तक पहुंच गई है।
बिनावर निवासी ओमकार माथुर की 13 वर्षीय बेटा साक्षी कक्षा छह की छात्रा थी। साक्षी को कई दिन से बुखार आ रहा था। गुरुवार को अचानक उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिवार वाले इलाज के लिए साक्षी को जिला अस्पताल ला रहे थे। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं। सालारपुर ब्लाक के दुगरैया, यूसुफपुर, अहरुइया, दरामनगर समेत कई गांव बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

इधर, अलापुर के कस्बा ककराला में जावेद की 20 वर्षीय बेटी सलवा को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां सलवा को डेंगू की पुष्टि की गई। इलाज के दौरान सलवा ने दम तोड़ दिया। वह बीए की छात्रा थी। कस्बे में सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो सिपाही भी बुखार की चपेट में
ककराला। अलापुर की पुलिस चौकी मोहम्मदगंज पर तैनात सिपाही मनोज और राज कमल को बुखार ने चपेट में दोनों का इलाज चल रहा है। इससे पहले एसओ अलापुर एपी सिंह भी बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

------
एसओ बिनावर बुखार की चपेट में
बिनावर। सालारपुर ब्लाक के थाना बिनावर के एसओ ललित मोहन को भी बुखार ने जकड़ लिया है। उनका इलाज चल रहा है। बुखार के चलते उनको अवकाश पर जाना पड़ा। गुरुवार को ही वह अवकाश से वापस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed