{"_id":"606cae078ebc3e5909627915","slug":"two-lakh-rupees-stolen-by-breaking-locks-of-four-establishments-including-the-tradesman-s-business-in-ujhani-badaun-news-bly443113015","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में व्यापारी नेता की आढ़त समेत चार प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में व्यापारी नेता की आढ़त समेत चार प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर दो लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कृषि उत्पादन मंडी समिति को चोरों ने सोमवार रात एक बार फिर निशाना बना लिया। चोरों ने व्यापारी नेता राजकुमार बंसल समेत चार आढ़तियों के प्रतिष्ठानों के ताले तोड़कर नकदी उड़ा ली। एक आढ़त के बाहर और अंदर लगे कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। मंगलवार सुबह जानकारी पर व्यापारी मंडी पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की।
चोरों ने जिन प्रतिष्ठानों के ताले तोड़े, वह सभी एक-दूसरे के आसपास हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल, रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय उर्फ बॉबी, चंदन वार्ष्णेय और रोबिन वार्ष्णेय की आढ़तों में चोर मेनगेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे। व्यापारी नेता समेत बॉबी और रोबिन की आढ़त से नकदी के अलावा कुछ नहीं गया है लेकिन चोरों ने चंदन की आढ़त से डेढ़ लाख रुपये की नकदी के अलावा दो सिलाई मशीन भी निकाल लीं। आढ़त के बाहर और अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने तोड़ डाले। सुबह व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने व्यापारियों समेत मंडी सचिव आरके तिवारी से भी घटना के बारे में जानकारी की। मंडी में हालांकि चौकीदारों के अलावा गार्ड भी तैनात हैं लेकिन किसी को एक ही रात में चार आढ़तों में चोरी की भनक तक नहीं लग सकी। इसे लेकर व्यापारियों में दहशत बनी हुई है। उन्होंने मंडी के अंदर प्रकाश व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। एसएसआई खुर्शीद अहमद ने बताया कि आढ़तियों की तरफ से सामूहिक तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मंडी में पहले भी हो चुकी है चोरी की घटनाएं
उझानी। मंडी समिति में व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर पिछले कई महीनों से चोरों की नजर बनी हुई है। डेढ़ महीना पहले चोरों ने भाजपा नेता शंकर गुप्ता के भाई रोहताश गुप्ता के गोदाम के ताले तोड़कर मक्का के करीब डेढ़ कट्टे चोरी कर लिए थे। इसके बाद कृष्ण कुमार वार्ष्णेय की आढ़त में चोरी हो गई। इससे पहले भी चोरों ने दो-तीन अन्य आढ़तों में भी घटनाएं की हैं। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में हुई चोरी की किसी भी घटना में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। महज मौका मुआयना कर ही औपचारिकता पूरी कर ली जाती है।