फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two Kanwariyas of Etah flowed at Atena Ganga Ghat.

Budaun News: अटेना गंगा घाट पर एटा के दो कांवड़िये बहे

Mon, 06 May 2024 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two Kanwariyas of Etah flowed at Atena Ganga Ghat.
अटेना गंगा घाट पर लापता कांवड़ियों की तलाश में पहुंची पुलिस। संवाद
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र में अटेना गंगा घाट पर रविवार शाम एटा जिले के दो कांवड़िये पानी के तेज बहाव में बह गए। देर शाम तक उनकी गंगा में तलाश चलती रही, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया गया। पुलिस ने उन्हें सुबह तलाश कराने को कहा है।
विज्ञापन

एटा जिले के दशरथपुर थाना क्षेत्र के गांव अशोकनगर निवासी यशुपाल (17) पुत्र अतराज सिंह और ग्राम सरोठा निवासी उपेंद्र (20) पुत्र शीलेंद्र अपने-अपने गांव के कई लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर रविवार शाम को अटेना गंगा घाट आए थे। उनके साथियों के मुताबिक, सभी लोग शाम करीब छह बजे गंगा स्नान कर रहे थे। यहां से उनको कांवड़ लेकर अपने-अपने गांव लौटना था। यशुपाल और उपेंद्र गंगा स्नान करते हुए गहरे पानी में चले गए। यह देखकर उनके साथियों ने शोर मचाया, जिससे कई गोताखोर मौके पर आ गए और उन्होंने दोनों लोगों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर कटरा सहाआदतगंज पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज धामा मौके पर पहुंच गए। उसके बाद उन्होंने और गोताखोर लगाकर दोनों कांवड़ियों की तलाश कराई। कुछ देर बाद अंधेरा हो गया, जिससे दोनों कांवड़ियों की तलाश नहीं हो पाई। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि दोनों कांवड़िये गहरे पानी में बह गए हैं। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। अब सुबह उन्हें तलाश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed