फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two drivers died due to electric shock at the Dhaba in Budaun

दो चालकों की मौत: ढाबे पर खाना खाया, फिर ट्रांसफार्मर के पास करने लगे पेशाब, करंट लगने से हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 19 Jun 2024 10:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Jun 2024 10:34 AM IST
सार

बदायूं जिले में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर मंगलवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना खाने के लिए रुके दो डीसीएम चालकों की करंट लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two drivers died due to electric shock at the Dhaba in Budaun
चालक प्रमोद और गुड्डू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर गांव सिलहरी के नजदीक मंगलवार रात ढाबे पर दो डीसीएम चालकों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों खाना खाने ढाबे पर आए थे। यहां एक साथ लघुशंका करने चले गए। ट्रांसफार्मर के पास लघुशंका करने के दौरान करंट लगने से दोनों चालक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के गांव दारानगर निवासी गुड्डू और गांव बमनी निवासी प्रमोद अलग-अलग डीसीएम के चालक हैं। वह मंगलवार रात डीसीएम लेकर मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे से गुजर रहे थे। उन्होंने ग्राम सिलहरी के नजदीक पटियाला ढाबे पर खाना खाने के लिए डीसीएम रोकी। बताया जा रहा है कि उस वक्त रात करीब 12:00 बजे रहे थे। खाना खाने के बाद दोनों चालक एक साथ लघु शंका करने चले गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: सीओ पर एसी लगवाने का आरोप लगाने वाले हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई, एसएसपी ने किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पर ढाबा का ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। उसी ट्रांसफार्मर में अचानक फॉल्ट हुआ और दोनों चालक करंट की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से झुलस गए। ढाबे पर बिजली गुल हो गई। लोग हादसा होता देखकर दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों चालकों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed