{"_id":"6aa85919b4f68b1be0057f5f","slug":"two-dial-112-constables-accused-of-assault-and-extortion-badaun-news-c-123-1-bdn1038-173153-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डायल 112 के दो सिपाहियों पर मारपीट और रुपये वसूलने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डायल 112 के दो सिपाहियों पर मारपीट और रुपये वसूलने का आरोप
विज्ञापन
ककराला। थाना उसहैत क्षेत्र के गांव ईश्वरी नगला निवासी श्रीपाल सिंह ने डायल 112 के दो सिपाहियों पर भतीजे के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट कर दो हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसएसपी और अनुसूचित जाति आयोग से की गई है।
शिकायत के मुताबिक, 13 सितंबर को गांव में डायल 112 की गाड़ी यूपी 32 डीजी 8812 पहुंची थी। इसमें सिपाही यादवेंद्र सिंह और एक अन्य पुलिसकर्मी थे। पूछताछ के दौरान जाति पूछने के नाम पर सिपाहियों ने अभद्रता की। इसी बीच श्रीपाल का भतीजा गुणरत्न मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उसका मोबाइल छीन उसे गाड़ी में बैठा लिया। ककराला-उसहैत मार्ग पर चांदवराई मोड़ के आगे निर्माणाधीन डेयरी के पास गाड़ी रोककर गुणरत्न से मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहे। आरोप है कि दो हजार रुपये देने के बाद युवक को छोड़ा।
सीओ दातागंज अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जानकारी कराई जा रही है। घटना सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद