{"_id":"58640a694f1c1b724feeaeaa","slug":"two-deaths-in-road-accident-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे बुधवार शाम सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दातागंज रोड पर और कुंवरगांव में हुए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जबकि एक की मौत ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई।
कुंवरगांव थाने के गांव इमलिया निवासी जयपाल (40) पुत्र चिम्मन लाल गांव के ही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बुधवार शाम कुंवरगांव से गांव लौट रहा था। रास्ते में वह ट्रैक्टर से किसी काम को उतरा। इसके बाद वह चलते हुए ट्रैक्टर पर बैठ रहा था। पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। इससे उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया उतर गया। घायल जयपाल को पहले तो निजी डॉक्टर के यहां ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दूसरा सड़क हादसा दातागंज रोड पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मझिया गांव के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने यहां एक स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस उसे लेकर अस्पताल आई। यहां उसकी जेब से मिली आईडी से उसकी पहचान राकेश (42) पुत्र रमेशंचद्रपाल निवासी सीबीगंज बरेली के रूप में हुई। पते के आधार पर पुलिस ने उसके परिवार वालों को खबर दे दी है। देर शाम तक उसके परिवार वाले यहां नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
स्कूल बस ट्रक से टकराई, बड़ा हादसा टला
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर रोड पर गांव कुलचौरा के पास स्कूल बस और ट्रक की कोहरे की वजह से आमने-सामने की टक्कर हो गर्ई। स्कूल बस खाली थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। बस का चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है।
अलापुर रोड पर स्थित एक स्कूल की बस बुधवार सुबह विद्यार्थियों को स्कूल में छोड़ने के बाद वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव कुलचौरा के पास कोहरे की वजह से बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में विद्यार्थी नहीं थे। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। बस और ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हादसे में बस के चालक को मामूली चोटें आई हैं।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
फैजगंज बेहटा (ब्यूरो)। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव पपरिया निवासी इंतजार पुत्र मंसूर खां बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।