फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collided head-on two people died in Budaun

Budaun News: आमने-सामने से टकराईं दो बाइक, दो लोगों की मौत, किशोर गंभीर घायल

Thu, 08 May 2025 11:45 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 May 2025 11:45 AM IST
सार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। एक किशोर घायल हो गया। 

विज्ञापन
Two bikes collided head-on two people died in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में सतेती गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बाकरपुर निवासी अमित (21 वर्ष) खितौरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार को वह खितौरा निवासी 70 वर्षीय भूदेव और उनके 14 वर्षीय नाती निखिल के साथ बाइक से उलैइया गांव की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: जाली जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कॉलेज का शिक्षक और उसका भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी बिल्सी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। भूदेव और निखिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में भूदेव को मृत घोषित कर दिया। निखिल का उपचार जारी है।

दूसरी बाइक पर सवार युवक दुर्घटना के बाद मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिवार के लोग रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed