फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two bikes collide on Meow-Ushait road, two dead

Budaun News: म्याऊ-उसहैत मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 07 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide on Meow-Ushait road, two dead
भगवान सिंह का फाइल फोटो। स्रोत परिवार
अलापुर। म्याऊ-उसहैत मार्ग पर ढका की पुलिया के नजदीक शनिवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। थाना पुलिस ने उनके शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा शनिवार शाम करीब छह बजे हुआ। उस दौरान दातागंज कस्बे के मोहल्ला तकिया निवासी शाकिर (35) पुत्र पुत्तन बाइक पर अपनी बहन के घर दावत खाने जा रहे थे। उनकी बाइक अलापुर थाना क्षेत्र में ढका की पुलिया के नजदीक पहुंची थी। तभी सामने से आ रही बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर अलापुर थाना क्षेत्र के गांव यादव नगर निवासी भगवान सिंह (27) पुत्र हीरालाल सवार थे। वह म्याऊ की ओर से जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के दौरान दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। दोनों बाइक टकराते ही वह सड़क पर गिर गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पहुंंची पुलिस उन्हें म्याऊ स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। भगवान सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। डेढ़ साल पहले उनके छोटे भाई अगरपाल की भी एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उनका बड़ा भाई चरन सिंह है। हादसे के बाद से दोनों परिवार वालों को बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत में शिक्षिका समेत चार घायल
उझानी। भदरौल रोड पर दो बाइकों की आमने- सामने की भिड़ंत में शिक्षिका समेत चार लोग घायल हो गए।
हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचौरा के पास हुआ। साहूकारा मोहल्ला निवासी कीर्ति वार्ष्णेय (48) अचौरा के प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका हैं। विद्यालय की छुट्टी के बाद वह अपने परिचित राजवीर (45) की बाइक से घर को चलीं। सामने बाइक सवार ने राजवीर की बाइक को चपेट में ले लिया। कीर्ति और राजवीर के अलावा दूसरी बाइक सवार कासगंज जिले में सहावर निवासी प्रवेश (30) और उघैती निवासी देवेश (50) भी घायल हो गए। चारों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार कराया गया। घायल कीर्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed