फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two accused arrested for man killing in budaun

भाभी से बात करने पर दी मौत: सात माह बाद खुला सेल्समैन की हत्या का राज; महिला के देवर समेत दो गिरफ्तार

Tue, 08 Aug 2023 06:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

किराना सेल्समैन गौरव साहू उर्फ गीतम की हत्या चार दिसंबर 2022 को कर दी गई थी। उस वक्त वह अपनी निजी कार से किराना का सामान पड़ोसी गांव पिपरौल के दुकानदारों को पहुंचाने गया था। इस हत्याकांड में खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
two accused arrested for man killing in budaun
किराना सेल्समैन गौरव के हत्यारोपी रंजीत और निर्दोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के पिपरौल निवासी किराना सेल्समैन गौरव साहू हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया। कार सवार गौरव की हत्या में पड़ोसी गांव हरपालपुर के सपेरा परिवार से जुड़े तीन युवक शामिल निकले। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस भी बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि हत्यारों में से एक को उसकी भाभी से गौरव के अवैध संबंध होने का शक हो गया था।

विज्ञापन


किराना सेल्समैन गौरव साहू उर्फ गीतम की हत्या चार दिसंबर 2022 को कर दी गई थी। उस वक्त वह अपनी निजी कार से किराना का सामान पड़ोसी गांव पिपरौल के दुकानदारों को पहुंचाने गया था। सेल्समैन की हत्या में गिरफ्तार हरपालपुर निवासी निर्दोश उर्फ कालू उर्फ रितेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि गौरव जब भी उसके गांव आता, तब-तब वह उसकी भाभी से बात करता था। इसके कुछ दिनों बाद उसके भाई देवेंद्र की रामपुर सड़क हादसे में मौत हो गई तो निर्दोष का लगा कि एक्सीडेंट गौरव ने ही कराया है। इसी के चलते उसने अपने भाई राकानाथ और दोस्त रंजीत नाथ की मदद से घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हत्या के बाद गौरव का शव सहसवान क्षेत्र के गांव जिनोरा में बांध किनारे सरसों के खेत में फेंककर तीन दिन बाद कार बरेली जिले में फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में छोड़ दी गई। गौरव का मोबाइल फोन भी स्विच ऑन कर कार में ही छोड़ दिया गया था। पुलिस ने कार पहले ही बरामद कर ली थी। गौरव की हत्या उसकी कार में कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक- गिरफ्तार रंजीत और निर्दोष की निशानदेही पर तमंचा और दो कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। हत्याकांड में शामिल राकानाथ पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा के साथ ही एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह और एसओजी के प्रभारी धर्वेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भेंट किया।

कोहरा होने का हत्यारों को मिला फायदा

कार सवार किराना सेल्समैन गौरव साहू की हत्या करने के लिए निर्दोष, राका नाथ और रंजीत नाथ पहले से गांव के पास यात्री शेड में बैठ गए। जैसे ही कार पास आई, तीनों ने घने कोहरे का फायदा उठाते हुए सिगरेट खरीदने के नाम पर दबोच लिया। इसके बाद कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई थी। उस दिन गांव में एक बारात भी आई थी, सो किसी की रास्ते में चहलकदमी भी नहीं थी।

किराना का सामान बरेली में परिचित को बेचा

निर्दोष और रंजीत ने पुलिस को बताया कि गौरव की कार में किराना का जो सामान था, उसे फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में छोड़ने से कार से निकाल कर टेंपो में रख लिया गया था। किराना का सामान बरेली में खजुरी घाट निवासी परिचित दुकानदार प्रेमपाल को यह बताकर 4200 रुपये में बेच दिया गया था कि वह दिल्ली जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कार फतेहगंज क्षेत्र में नहीं नदी के पास नहीं फंसती तो कहीं और ले जाकर बेच दी जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed