फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tripura woman married with her lover in Badaun

सीमा हैदर जैसी लव स्टोरी: 2300 किमी दूर से आई शादीशुदा प्रेमिका, प्रेमी से रचाई शादी; ऐसे शुरू हुई थी कहानी

Sat, 15 Jul 2023 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jul 2023 05:12 PM IST
सार

पाकिस्तानी सीमा हैदर की लव स्टोरी की देशभर चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया से पनपी एक और लव स्टोरी सामने आई है। फेसबुक पर हुए प्यार के बाद शादीशुदा महिला 2300 किलोमीटर दूर से पति को छोड़ अपने प्रेमी के पास आ गई।  
 

विज्ञापन
Tripura woman married with her lover in Badaun
प्रेमी धर्मेंद्र के साथ त्रिपुरा की महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां के युवक की फेसबुक पर त्रिपुरा की शादीशुदा महिला से दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला शुरू हो हुआ तो दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सात दिन पहले महिला अपने पति को छोड़कर करीब 2300 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रेमी के पास आ गई। दोनों ने शादी कर ली। महिला का एक साल का बेटा भी है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव खुड़वारा निवासी 22 वर्षीय धर्मेंद्र पाल राजस्थान में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि पांच माह पहले फेसबुक पर उसकी त्रिपुरा निवासी महिला से दोस्ती हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों को एक-दूसरे की भाषा समझने में थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन बाद में दोनों चैटिंग करने लगे। वह एक-दूसरे से अपनी बातें शेयर करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पति नहीं ये हैवान है: भाइयों संग मिलकर पत्नी को बेरहमी से मारा, फिर शव जलाया...इस बीच सास को बंधक बना के रखा
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। धर्मेंद्र के मुताबिक महिला ने पहले ही बता दिया था कि वह शादीशुदा है। उसका एक साल का बेटा है, लेकिन उसका पति काफी परेशान करता है। वह रोजाना शराब पीता है और उसके साथ मारपीट करता है। इससे वह काफी परेशान हो चुकी है। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान धर्मेंद्र उसका हमदर्द बन गया। 

अगरतला से पहुंची गाजियाबाद 

कई दिनों तक एक दूसरे को समझने के बाद आखिर में उसने धर्मेंद्र के साथ शादी करने का फैसला कर लिया। महिला एक सप्ताह पहले सबकुछ छोड़कर अपने बेटे को लेकर अगरतला से गुवाहटी पहुंची। वहां से ट्रेन का सफर तय करके सीधे गाजियाबाद आई। वहां राजस्थान से धर्मेंद्र भी पहुंच गया और उसे अपने गांव ले आया। बहरहाल दोनों काफी खुश हैं। अभी धर्मेंद्र के परिवार वालों को महिला की भाषा समझने में दिक्कत हो रही है। महिला ने कहा कि वह धीरे-धीरे यहां की भाषा सीख जाएगी।

खुद थाने पहुंचकर दी जानकारी 

खुडवारा गांव पहुंचने के बाद दोनों लोग सबसे पहले कादरचौक थाने पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक-दूसरे से शादी कर ली है। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। आगे जरूरत पड़ने पर महिला को न्यायालय में पेश किया जा सकता है। हालांकि युवक के परिजनों को शादी से एतराज नहीं है। वहीं महिला के पति की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed