फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   tranee teacher counciling

प्रशिक्षु भर्ती में बदायूं के 13 फर्जी अभ्यर्थी!

Sun, 18 Jan 2015 08:36 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 18 Jan 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
tranee teacher counciling
प्रदेश में करीब ढाई साल बाद शुरू हुई प्रशिक्षु भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में फर्जीवाड़े का ग्रहण लगने लगा है। तीसरी काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों का प्रदेश के जिलों से भेजे गए डेटा में करीब नौ सौ अभ्यर्थियों का डेटा स्टेट काउंसिल एजूकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) के पास उपलब्ध डेटा से मिलान नहीं खा सका है। इसमें जिले में काउंसिलिंग करा चुके 13 अभ्यर्थियों का नाम भी शामिल है। डायट सूत्रों की माने तो शासन ने इस संदर्भ में डायट के लिए आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभ्यर्थियों द्वारा मार्कशीट में हेरफेर करने का मामला हो सकता है इसलिए इनका डेटा एससीईआरटी के पास मौजूद डेटा से मिलान नहीं कर पा रहा है। यह स्थिति प्रदेश भर में पाई गई है। इसमें 13 अभ्यर्थी बदायूं में काउंसिलिंग कराए हुए हैं। बता दें कि यह सभी वह अभ्यर्थी हैं जो चयन सूची में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि चौथी काउंसिलिंग में भी इस तरह के अभ्यर्थियों के होने का अंदेशा बना हुआ है। हालांकि इनका डेटा मिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सतर्कता बरतते हुए बदायूं जिले से नौ से 14 जनवरी तक चली चौथी काउंसिलिंग का भी डेटा मांगा गया है। इसकी भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
कुछ अभ्यर्थियों का एससीईआरटी डेटा मिलान नहीं होने की बात सामने आई है। इसे दिखवाया जा रहा है। इसमें बदायूं में थर्ड काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों के भी होने की उम्मीद है।
- आनंद प्रकाश शर्मा, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed