फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Trainee teacher recruitment 63 posts will remain vacant

प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में 63 पद रह जाएंगे रिक्त

Sat, 11 Apr 2015 07:14 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 11 Apr 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन

जिले में चल रही प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तीन दिन में पांचवीं चक्र की मेरिट जारी करने की तैयारी कर रहा है। वहीं 63 पद अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह जाएंगे। हालांकि अभी तक चौथे राउंड की मेरिट में 1,296 अभ्यर्थी ज्वाइन कर चुके हैं।

विज्ञापन

जनवरी से चल प्रशिक्षु भर्ती चार महीने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। एक के बाद एक मेरिट जारी होने के बाद भी सभी पद नहीं भरे जा सके हैं। लिहाजा डायट संस्थान अब पांचवीं मेरिट निकालकर रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू करने वाला है। डायट प्राचार्य आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तीन दिन में मेरिट जारी कर दी जाएगी। इसमें 29 अनुसूचित जनजाति के महिला पुरुष तथा 34 विशेष आरक्षण में अभ्यर्थी न होने के कारण पद रिक्त रहने की संभावना है। बताया कि चौथे चक्र तक 1,296 अभ्यर्थी ज्वाइन कर चुके हैं। बताया कि 241 पदों पर ज्वाइन होना बाकी है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


पांचवीं काउंसिलिंग के हाईमेरिट वालों का कब्जा
बदायूं। अभी तक रही मेरिट में पांचवीं काउंसिलिंग के अभ्यर्थियों ने कब्जा कर लिया। डायट प्राचार्य शर्मा ने बताया कि पांचवीं काउंसिलिंग में हाईमेरिट के अभ्यर्थी आ गए। लिहाजा 241 पदों की जो मेरिट जारी की गई है। उसमें हाईमेरिट के अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। इससे पहले स्थान पा चुके अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर चर्चा हुई
बदायूं। प्रशिक्षु शिक्षक संघ की जिला कार्यालय पर हुई बैठक में प्रशिक्षु शिक्षकों के प्रशिक्षण से संबंधित समस्याओं को उठाया गया। साथ ही प्रमाण पत्रों के सत्यापन को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि जल्द ही समस्याओं को लेकर बीएसए से वार्ता की जाएगी। बैठक में अरुण यादव, शैलेंद्र मिश्रा, मनीष कौशिक, राजेश चौधरी, प्रवीन चौधरी, प्रदीप सोनी, कविता चौधरी, आभा शर्मा, हेमलता निगम, सुलेखा यादव, मोहम्मद कासिफ आदि मौजूद रहे।

पूर्ण मनोयोग से कार्य
करें शिक्षक: सोमनाथ
बदायूं। ब्लॉक मुख्यालय जगत के जूनियर प्राइमरी स्कूल में मासिक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता बीईओ जगत सोमनाथ विश्वकर्मा ने की। कहा, शिक्षक पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए शिक्षा में गुणवत्ता विकसित करें। विकास क्षेत्र के पहुंचे समस्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए बीईओ विश्वकर्मा ने कहा कि एमडीएम योजना का क्रियान्वयन ठीक ढंग से किया जाए। साथ ही मीनू मात्रा, गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। इंद्रधनुष कार्यक्रम भी प्रकाश डाला। वरिष्ठ सह समन्वयक राधेलाल, सुभाष चंद्र, डॉ. पंकज कुमार, सीमा यादव, राजेश कुमार, मोरध्वज, जितेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, देशपाल वर्मा, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


दास कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन
बदायूं। नेहरू शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ का गठन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा रहे। अध्यक्षता डॉ. मनवीर सिंह ने की। शिक्षक संघ चुनाव में डॉ. सुधाकर शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि डॉ. कमला माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, डॉ. कुमुद रंजन जायसवाल को महासचिव, डॉ. बैकुंठ नाथ शुक्ला को सह सचिव, डॉ. विक्रांत उपाध्याय को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. कमल सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्राचार्य डॉ. शर्मा ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक संघ महाविद्यालय में शिक्षा के प्रति गुणवत्तापूर्ण वातावरण को गति दे तथा महाविद्यालय में गुणात्मक सुधार के लिए संकल्पित हो। प्रशांत कोहली, डॉ. शरीफ अहमद खां, डॉ. मधुबाला शर्मा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, शैलेंद्र कबीर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed