{"_id":"1c4eb35c78ba581aaa68a042899de45e","slug":"trafic-jaam-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी पार्किंग ने अव्यवस्थित किया ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी पार्किंग ने अव्यवस्थित किया ट्रैफिक
बदायूं।
Updated Sun, 21 Dec 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तमाम जगह पर मनमानी पार्किंग और टेंपो मैजिक वाहन स्टैंड ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अव्यवस्थित कर दिया है। जगह-जगह टेंपो, तांगा, मैजिक वाहनों के स्टैंड होने से शहर जाम के झाम में फंसा रहता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह जितने भी स्टैंड हैं सभी शहर के व्यस्त इलाकों में है। इससे शहर जाम के झाम में फंसा रहता है।
चर्च गेट पर टेंपो स्टैंड
शहर के पुलिस लाइंस चौराहे से स्टेशन की ओर जाने वाले रास्ते पर चर्च के सामने टेंपो स्टैंड बना दिया गया है। इससे यहां दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। कहने को तो चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की भी व्यवस्था है लेकिन लोगों को जाम से जूझना होता है।
वन विभाग रोड़ कर दिया बंद
अंबेडकर पार्क से वन विभाग होते हुए पुलिस लाइंस की ओर जाने वाले रास्ते को टेंपो स्टैंड बनाकर बंद कर दिया गया है। हालांकि नगर परिषद टेंपो संचालकों से तहबाजारी वसूल करता है लेकिन इस तरह की पार्किंग से होने वाली परेशानियों से उसको सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
जोगीपुरा में छोटा हाथी का जमाबड़ा
जोगीपुरा इलाके में गांधी ग्राउंड के शिव मंदिर से लावेला चौकी की ओर जाने वाली सड़क पर भार ढोने वाले मैजिक वाहनों का जमाबड़ा रहता है। इससे इस इलाके में भी दिन में कई बार जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। यह रोड बंद होने से अक्सर लावेला चौक पर जाम लगता है।